ब्रावो को मारने के लिए जब पोलार्ड ने उठा लिया बल्ला, क्या हुआ फिर..

मुंबई इंडियंस और गुजरात लॉयंस के बीच कानपुर में खेले गए आइपीएल-9 के मैच में दर्शक एक क्षण के लिए उस समय चौंक गए थे जब किरोन पोलार्ड ने ड्‍वेन ब्रावो को मारने के लिए बल्ला उठा लिया था

By sanjay savernEdited By: Publish:Sun, 22 May 2016 04:42 PM (IST) Updated:Sun, 22 May 2016 06:51 PM (IST)
ब्रावो को मारने के लिए जब पोलार्ड ने उठा लिया बल्ला, क्या हुआ फिर..

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस और गुजरात लॉयंस के बीच कानपुर में खेले गए आइपीएल-9 के मैच में दर्शक एक क्षण के लिए उस समय चौंक गए थे जब किरोन पोलार्ड ने ड्वेन ब्रावो को मारने के लिए बल्ला उठा लिया था।

वास्तव में यह दो कैरेबियाई खिलाड़ियों के बीच का मजाक था, जिसे उन्होंने अपने हाव-भाव से असली बना दिया था। मुंबई इंडियंस की पारी में 14वें ओवर के दौरान यह मामला सामने आया। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर ब्रावो ने मुंबई के जोस बटलर का रिटर्न कैच लपका। बटलर जब पैवेलियन लौट रहे थे तब ब्रावो ने उन्हें उकसाने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही बटलर पलटे तो ब्रावो ने मुस्कुराते हुए मामले को ठंडा कर दिया।

इसके बाद मुंबई के कैरेबियाई खिलाड़ी किरोन पोलार्ड बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर उतरे। जैसे ही ब्रावो ओवर की अंतिम गेंद डालने आए तो पोलार्ड ने उन्हें रोक दिया। पोलार्ड ने उन्हें घूरकर देखा तो ब्रावो मुस्कुरा दिए। ब्रावो ने फिर अंतिम गेंद शॉर्ट पिच डाली जिसे पोलार्ड ने उछलकर सामने खेल दिया। ब्रावो ने क्रीज पर आकर गेंद को उठाया और पोलार्ड की तरफ बढ़े। इसी दौरान पोलार्ड ने उन्हें मारने के लहजे में बल्ला उठा लिया, लेकिन ब्रावो रूके नहीं और जाकर उन्हें कंधे से टक्कर मारी। इस बार दोनों खिलाड़ी मुस्कुराए नहीं और एक-दूसरे को घूरते रहे। लेकिन इस दौरान दर्शक जरूर अचंभित रह गए थे।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी