Arjun Tendulkar: युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह के शिष्य बने अर्जुन तेंदुलकर, सीख रहे क्रिकेट के गुर

Arjun Tendulkar अर्जुन तेंदुलकर अगले सीजन की तैयारी कर रहे हैं और इस बार वो गोवा का प्रतिनिधित्व करेंगे। सीनियर क्रिकेट में पदार्पण के एक साल के बाद ही अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई टीम को छोड़ दिया था।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Sat, 24 Sep 2022 09:26 AM (IST) Updated:Sat, 24 Sep 2022 09:26 AM (IST)
Arjun Tendulkar: युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह के शिष्य बने अर्जुन तेंदुलकर, सीख रहे क्रिकेट के गुर
अर्जुन तेंदुलकर व योगराज सिंह (एपी फोटो)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। अर्जुन तेंदुलकर ने 2022/23 के घरेलू सीजन की तैयारी शुरू कर दी है और योगराज सिंह की निगरानी में ट्रेनिंग ले रहे हैं। अर्जुन को क्रिकेट के गुर सिखाते योगराज सिंह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इनकी जो तस्वीरें वायरल हुई हैं उसमें एक में अर्जुन नेट सत्र के दौरान भारत के पूर्व तेज गेंदबाज योगराज सिंह से टिप्स ले रहे हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में वो योग करते हुए नजर आ रहे हैं। 

योगराज सिंह भारत के पूर्व आलराउंडर युवराज सिंह के पिता हैं। योगराज 1980 के दशक में टीम इंडिया के लिए खेले थे। उन्होंने वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया, जबकि उनका वनडे डेब्यू भी ब्रिस्बेन में ब्लैक कैप्स के खिलाफ ही हुआ था।

Arjun Tendulkar is training with Yograj Singh (father of Yuvraj Singh) in his academy at DAV College, Chandigarh to improve his batting skills and revive his career. pic.twitter.com/JVtrnXWOLi

— Abhishek Ojha (@vicharabhio) September 23, 2022

अर्जुन तेंदुलकर अगले सीजन की तैयारी कर रहे हैं और इस बार वो गोवा का प्रतिनिधित्व करेंगे। सीनियर क्रिकेट में पदार्पण के एक साल के बाद ही अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई टीम को छोड़ दिया था। वहीं अर्जुन ने मुंबई के लिए साल 2021-22 में दो टी20 मुकाबले भी खेले थे। अर्जुन इस साल मुंबई रणजी टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। इसके बाद अर्जुन ने गोवा की तरफ से खेलने का फैसला किया था। 

Yograj Singh training Arjun Tendulkar.. exciting pic.twitter.com/JnF054WakF— Navaldeep Singh (@NavalGeekSingh) September 23, 2022

अर्जुन के मुंबई छोड़ने के बारे में सचिन तेंदुलकर ने कहा था कि उसे अपने करियर के इस मोड़ पर ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने की जरूरत है। हमारा मानना है कि इस बदलाव से अर्जुन के अधिक प्रतिस्पर्धी मैचों में खेलने की संभावना में सुधार होगा। वह अपने क्रिकेट करियर के एक नए चरण की शुरुआत कर रहे हैं। अगर अर्जुन को गोवा की टीम में जगह मिलती है, तो वह उनके लिए सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में डेब्यू करेंगे, जो अगले महीने शुरू होने वाली है। वो आपीएल में मुंबई इंडियंस का भी हिस्सा हैं और उनका लक्ष्य पांच बार के आइपीएल चैंपियंस के लिए डेब्यू करना होगा।

chat bot
आपका साथी