भारत 'ए' की रोमांचक जीत में चमके उथप्पा और उन्मुक्त चंद

डार्विन। भारत 'ए' ने चतुष्कोणीय वन-डे क्रिकेट सीरीज के मैच में साउथ अफ्रीका 'ए' पर एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। गार्डस ओवल मैदान पर पहले खेलते हुए साउथ अफ्रीका 'ए' ने

By Edited By: Publish:Sat, 26 Jul 2014 05:37 PM (IST) Updated:Sat, 26 Jul 2014 05:39 PM (IST)
भारत 'ए' की रोमांचक जीत में चमके उथप्पा और उन्मुक्त चंद

डार्विन। भारत 'ए' ने चतुष्कोणीय वन-डे क्रिकेट सीरीज के मैच में साउथ अफ्रीका 'ए' पर एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। गार्डस ओवल मैदान पर पहले खेलते हुए साउथ अफ्रीका 'ए' ने 8 विकेट पर 275 रन बनाए। जवाब में भारत 'ए' ने 49.5 ओवरों में 9 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। भारत को रॉबिन उथप्पा (46) और उन्मुक्त चंद (53) ने ठोस शुरुआत दी तथा पहले विकेट के लिए 84 रन जोड़े। जस्टिन ओटोंग ने उथप्पा के रूप में साउथ अफ्रीका को पहली सफलता दिलाई। उन्मुक्त ने मनन वोहरा (53) के साथ दूसरे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की। मनन का विकेट मथोकोजिसी शेजी ने लिया। इसके बाद मध्य क्रम लड़खड़ा गया लेकिन फिर करण शर्मा ने 39 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। मर्चेट डी'लांगे को 3, शेजी व ओटोंग को 2-2 विकेट मिले। इससे पहले साउथ अफ्रीका के लिए रिली रोसेयू ने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 137 रनों में 150 गेंदों में 15 चौके लगाए। कोडी चेट्टी (27) दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। धवल कुलकर्णी, रिषी धवन और करण शर्मा ने 2-2 विकेट लिए।

chat bot
आपका साथी