100वें टेस्ट में ये करिश्मा करने से चूक गए एबी डीविलियर्स

दक्षिण अफ्रीका के शानदार बल्लेबाज एबी डीविलियर्स बेंगलुरू टेस्ट में भारत के खिलाफ शानदार शतक जड़कर एक नया इतिहास रचने से चूक गए। ये उनके करियर का 100वां टेस्ट था जिसमें अगर वो शतक जड़ते तो वो ऐसा करने वाले दुनिया के आठवें क्रिकेटर बन जाते। जबकि दक्षिण अफ्रीका की

By ShivamEdited By: Publish:Sat, 14 Nov 2015 01:51 PM (IST) Updated:Sat, 14 Nov 2015 02:14 PM (IST)
100वें टेस्ट में ये करिश्मा करने से चूक गए एबी डीविलियर्स

बेंगलुरू। दक्षिण अफ्रीका के शानदार बल्लेबाज एबी डीविलियर्स बेंगलुरू टेस्ट में भारत के खिलाफ शानदार शतक जड़कर एक नया इतिहास रचने से चूक गए। ये उनके करियर का 100वां टेस्ट था जिसमें अगर वो शतक जड़ते तो वो ऐसा करने वाले दुनिया के आठवें क्रिकेटर बन जाते। जबकि दक्षिण अफ्रीका की तरफ से ये मुकाम हासिल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बनते।

आखिरी बार जब किसी खिलाड़ी ने अपने 100वें टेस्ट में शतक जड़ा था, तब वो एक दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ही था। वो खिलाड़ी थे पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ जिन्होंने जुलाई 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल के मैदान पर अपने 100वें टेस्ट में 131 रनों की पारी खेली थी। एबी ने टीम इंडिया के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट के पहले दिन आज विपरीत परिस्थितियों के बावजूद शानदार बल्लेबाजी की और 85 रन बनाकर आउट हो गए।

- इन्होंने लगाए अपने 100वें टेस्ट में शतकः

एमसी कॉडरी (इंग्लैंड)- 1968 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 104 रन की पारी

जावेद मियांदाद (पाकिस्तान)- 1989 में भारत के खिलाफ 145 रन की पारी

सीजी ग्रीनिज (वेस्टइंडीज)- 1990 में इंग्लैंड के खिलाफ 149 रन की पारी

एलेक स्टीवर्ट (इंग्लैंड)- 2000 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 105 रन की पारी

इंजमाम-उल-हक (पाकिस्तान)- 2005 में भारत के खिलाफ 184 रन की पारी

रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)- 2006 में द.अफ्रीका के खिलाफ सिडनी टेस्ट की दोनों पारियों में शतक (120,143)

ग्रीम स्मिथ (द.अफ्रीका)- 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ 131 रन की पारी खेली

chat bot
आपका साथी