भारत को लगाने चाहिए नजदीकी फील्डर

भारत के सामने विजाग में दूसरा टेस्ट जीतने की मुश्किल चुनौती है। पिच काफी अच्छी है। हालांकि कुछ गेंद असमान उछाल ले रही हैं।

By ShivamEdited By: Publish:Sun, 20 Nov 2016 06:47 PM (IST) Updated:Sun, 20 Nov 2016 07:04 PM (IST)
भारत को लगाने चाहिए नजदीकी फील्डर

(सुनील गावस्कर का कॉलम)

भारत के सामने विजाग में दूसरा टेस्ट जीतने की मुश्किल चुनौती है। पिच काफी अच्छी है। हालांकि कुछ गेंद असमान उछाल ले रही हैं। जिस ढंग से इंग्लैंड ने प्रतिबद्धता दिखाई है, उसे देखकर लगता है कि भारत को काफी मुश्किलें होनी वाली हैं। सुबह के सत्र में भारत सिर्फ 106 रन ही जोड़ पाया और उन्हें ऑलआउट कर इंग्लैंड ने अच्छा काम किया। यह अपने आप में एक जीत जैसी है, क्योंकि हर कोई सोच रहा था कि टीम इंडिया पारी घोषित करेगी। क्रिकेट अक्सर बढि़या से बढि़या से रणनीति को फेल कर देता है। स्टुअर्ट ब्रॉड के नेतृत्व में इंग्लैंड ने भारत को ऑलआउट कर दिया। इससे पारी घोषित करने का सवाल ही खत्म हो गया। इससे भी ज्यादा उन्होंने विराट कोहली को शतक बनाने से रोक लिया।

इस पिच पर शॉट खेलना आसान नहीं था। हालांकि आप कुक और हमीद की तरह पिच पर टिके रह सकते हो। वे करीब 50 ओवर तक पिच पर खड़े रहे, लेकिन बहुत ही कम रन बनाए। कोहली भी तेजी से रन बनाने की कोशिश से पहले सहज दिख रहे थे। हालांकि निचले क्रम पर जयंत यादव ने अच्छी बल्लेबाजी की, जिससे भारत 200 का स्कोर पार कर इंग्लैंड को मुश्किल लक्ष्य दे सका।

400 से ज्यादा रन होने के बाद हर किसी को उम्मीद थी कि कोहली नजदीकी फील्डरों की संख्या बढ़ाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। एलिस्टेयर कुक लंबे समय तक टिके रहे और उन्होंने शायद ही कोई शॉट हवा में खेला। गेंद चाहे टर्न हो या न हो, लेकिन एक सिली प्वाइंट हमेशा बल्लेबाज के मुंह के सामने रहना चाहिए, लेकिन भारत ने यहां पर कोई फील्डर खड़ा नहीं किया। जबकि जडेजा की गेंद असमान उछाल ले रही थी। इसकी संभावना बहुत कम थी कि इंग्लैंड लक्ष्य का पीछा करने की कोशिश करेगा। इसलिए सर्वश्रेष्ठ यही रहता कि ज्यादा से ज्यादा नजदीकी फील्डरों को लगाया जाता।

जयंत यादव का भी जिस ढंग से इस्तेमाल किया गया, वह समझ से बाहर है। पहली पारी में भी उन्होंने बहुत ही कम ओवर फेंके थे। इसलिए पांचवें गेंदबाज के रूप में अमित मिश्रा की जगह उनको शामिल करना बहस का विषय हो सकता है। भारत के पास अभी भी जीत का मौका है, क्योंकि मजबूत कुक पवेलियन लौट चुके हैं। पांचवें दिन लगातार विकेट गिरने की संभावना है। न्यूजीलैंड के साथ पिछली सीरीज में ऐसा हो चुका है, लेकिन अब तक के खेल से इंग्लिश खिलाडि़यों ने दिखाया है कि वे काफी मजबूत धातु से बने हुए हैं।

(पीएमजी)

क्रिकेट की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी