आइपीएल 8: मैकुलम और पोलार्ड में सिक्सर किंग बनने की होड़

आइपीएल यानी ताबड़तोड़ क्रिकेट और जब बात आइपीएल की होती है तो याद आते हैं गगनचुंबी छक्के। वैसे आइपीएल में छक्का लगाने वाले खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है मगर बात जब छक्के की हो तो सबसे पहले जहन में क्रिस गेल, ग्लेन मैक्सवेल, डेविड मिलर या युवराज सिंह का

By sanjay savernEdited By: Publish:Mon, 20 Apr 2015 06:05 PM (IST) Updated:Tue, 21 Apr 2015 11:12 AM (IST)
आइपीएल 8: मैकुलम और पोलार्ड में सिक्सर किंग बनने की होड़

नई दिल्ली, संजय सावर्ण। आइपीएल यानी ताबड़तोड़ क्रिकेट और जब बात आइपीएल की होती है तो याद आते हैं गगनचुंबी छक्के। वैसे आइपीएल में छक्का लगाने वाले खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है मगर बात जब छक्के की हो तो सबसे पहले जहन में क्रिस गेल, ग्लेन मैक्सवेल, डेविड मिलर या युवराज सिंह जैसे खिलाड़ियों का नाम याद आता है। मगर आपको ये जानकार आश्चर्य होगा कि आइपीएल 8 में अब तक हुए मुकाबलों में इनमें से कोई भी खिलाड़ी छक्का लगाने के मामले में आगे नहीं है। तो आखिरकार कौन हैं वो खिलाड़ी जो छक्का लगाने के मामले में सबसे आगे है :

1. ब्रैंडन मैकुलम (चेन्नई सुपर किंग्स)

चेन्नई टीम के खतरनाक बल्लेबाज मैकुलम ने अब तक खेले चार मैचों में कुछ 11 छक्के लगाए हैं। इन मैचों में इनके नाम है 162 रन जिसमें एक सेंचुरी भी शामिल है। इनका स्ट्राइक रेट रहा है 190. 58 का और एवरेज रहा है 54 का।

2. किरोन पोलार्ड (मुंबई इंडियंस)

मुंबई इंडियंस का ये धाकड़ बल्लेबाज छक्के लगाने के मामले में तो मैकुमल के बराबर ही है मगर रन, स्ट्राइक रेट और एवरेज के आधार पर ये दूसरे नंबर पर आ गए हैं। पोलार्ड ने 5 मैचों में अब तक 11 छक्के लगाए हैं। उन्होंने 39.75 के एवरेज से 159 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट है 180.68 का।

3. दीपक हूडा (राजस्थान रॉयल्स)

छक्का लगाने के मामले में दीपक आइपीएल 8 में अब तक तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने पांच मैचों में कुल 9 छक्के लगाए हैं। इतने ही मैचों में उन्होंने 220.45 के गजब के स्ट्राइक रेट से 97 रन बनाए हैं और उनका एवरेज रहा है 32.33 का।

4. रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस)

रोहित शर्मा ने आइपीएल 8 में अब तक 5 मैच खेले हैं और उन्होंने कुछ 9 छक्के लगाए हैं। हालांकि वो छक्के लगाने के मामले में दीपक हूडा के बराबर ही हैं। मगर दीपक अपने बेहतरीन स्ट्राइक रेट के आधार पर उनसे आगे हैं। रोहित ने 47. 50 के एवरेज से 190 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 161.01 का रहा है।

आइपीएल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी