अब ये रिकॉर्ड हुआ विराट के नाम, गावस्कर भी रह गए पीछे

अपने 50वें टेस्ट में विराट ने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ दिया।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Sun, 20 Nov 2016 05:56 PM (IST) Updated:Sun, 20 Nov 2016 07:16 PM (IST)
अब ये रिकॉर्ड हुआ विराट के नाम, गावस्कर भी रह गए पीछे

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट और अपने करियर के 50 वें टेस्ट की दूसरी पारी में भारतीय कप्तान कोहली बेशक शतक लगाने से चूक गए मगर उन्होंने एक कमाल का रिकॉर्ड अपने नाम किया। विराट अब टेस्ट करियर के 50वें टेस्ट में ऐसा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

विराट ने तोड़ दिया इस पूर्व भारतीय का रिकॉर्ड

अपने करियर के 50वें टेस्ट में विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में शानदार 167 रन की पारी खेली। दूसरी पारी में भी उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की और 81 रन बनाए। हालांकि वो दूसरी पारी में शतक से चूक गए मगर उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। भारत की तरफ से अपने 50वें टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड गावस्कर के नाम पर था। गावस्कर ने अपने 50वें टेस्ट में कुल 234 रन बनाए थे जिसमें पहली पारी में उन्होंने 13 जबकि दूसरी पारी में 221 रन बनाए। गावस्कर ने ये कमाल लंदन (ओवल) में किया था। अब विराट ने गावस्कर के इस रिकॉर्ड तो तोड़ते हुए अपने टेस्ट करियर के 50वें मैच में कुल 248 रन बनाए। अब भारत की तरफ से अपने 50वें टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कोहली के नाम पर हो गया है।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी