IPL के पिछले 12 सीजन में लगे हैं कुल 8162 छक्के, साल 2018 में लगे थे सबसे ज्यादा सिक्सर

IPL के पिछले 12 सीजन में हर बार 500 से ज्यादा छक्के लगे हैं और साल 2018 में इस लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगे थे।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Wed, 01 Apr 2020 02:21 PM (IST) Updated:Wed, 01 Apr 2020 10:11 PM (IST)
IPL के पिछले 12 सीजन में लगे हैं कुल 8162 छक्के, साल 2018 में लगे थे सबसे ज्यादा सिक्सर
IPL के पिछले 12 सीजन में लगे हैं कुल 8162 छक्के, साल 2018 में लगे थे सबसे ज्यादा सिक्सर

नई दिल्ली, जेएनएन। क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप का अपना अलग ही मजा है और इसे दर्शक इस वजह से सबसे ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि इसमें जमकर छक्के और चौके बरसते हैं। 20-20 ओवर के इस खेल में जो बल्लेबाज जितने ज्यादा बड़े शॉट्स लगाता है उसे दर्शकों से उतनी ही वाहवाही और प्यार मिलता है।

टी 20 क्रिकेट में तेज बल्लेबाजी करने वाले और आसमानी शॉट्स लगाने वाले बल्लेबाजों की खूब डिमांड होती है और यही वजह है कि आइपीएल की टीमों में अब तक ऐसे बल्लेबाजों की कमी नहीं रही है। आइपीएल में अब तक कुल 12 सीजन खेले गए हैं और अब तक सभी संस्करण में हर बार 500 से ज्यादा छक्के लगे हैं। अब हम बात करते हैं कि आइपीएल में अब तक खेले गए सभी सीजन में कुल कितने छक्के लगे हैं और सबसे ज्यादा छक्के किस सीजन में लगाए गए हैं। 

आइपीएल के 12 सीजन में लगे हैं कुल 8162 छक्के

इंडियन प्रीमियर लीग के अब तक के पिछले 12 सीजन में कुल 8162 छक्के लगे हैं। इस सीजन की शुरुआत साल 2008 में हुई थी और पहले ही सीजन में 622 छक्के लगे थे। हालांकि दूसरे सीजन में इसकी संख्या कुछ कम हो गई और इसमें 506 छक्के लगे। इस लीग के एक सीजन में अब तक सबसे ज्यादा छक्के की बात करें तो साल 2018 सबसे आगे है। इस वर्ष आइपीएल में कुल 872 छक्के लगाए गए थे। वहीं पिछले सीजन यानी साल 2019 में कुल 784 छक्के लगे थे। 

आइपीेएल के हर सीजन में लगे छक्कों की संख्या

2008 - 622 छक्के

2009 - 506 छक्के

2010 - 585 छक्के

2011 - 639 छक्के

2012 - 731 छक्के

2013 - 674 छक्के

2014 - 714 छक्के

2015 - 692 छक्के

2016 - 638 छक्के

2017 - 705 छक्के

2018 - 872 छक्के

2019 - 784 छक्के

क्रिस गेल के नाम पर सबसे ज्यादा छक्के

इस लीग में अब तक सबसे ज्यादा छक्के क्रिस गेल ने लगाए हैं और उनके नाम पर 125 मैचों में 326 छक्के दर्ज हैं। वहीं दूसरे नंबर पर एबी डिविलियर्स हैं जिन्होंने 154 मैचों में 212 छक्के लगाए हैं जबकि महेंद्र सिंह धौनी तीसरे स्थान हैं। माही ने 190 मैचों में 209 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा 188 मैचों में 194 छक्के लगाकर चौथे स्थान पर हैं तो वहीं सुरेश रैना 193 मैचों में 194 छक्के लगाकर पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। 

chat bot
आपका साथी