आज इंग्लैंड के साथ हुआ कुछ ऐसा जो आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

ये ऐसी चीज है जो इंग्लिश टीम को असमंजस में डालने के लिए काफी है, जो सिर्फ उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरेगी बल्कि उन्हें सोचने पर भी मजबूर करेगी।

By ShivamEdited By: Publish:Thu, 08 Dec 2016 08:02 PM (IST) Updated:Thu, 08 Dec 2016 10:45 PM (IST)
आज इंग्लैंड के साथ हुआ कुछ ऐसा जो आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

(शिवम् अवस्थी), नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार से शुरू हुए सीरीज के चौथे टेस्ट के पहले दिन एक बेहद खास चीज हुई है। आज के दिन का खेल खत्म होने के बाद इस आंकड़े का जिक्र बहुत कम ही हुआ। ये एक ऐसी चीज है जो इंग्लिश टीम को असमंजस में डालने के लिए काफी है, जो सिर्फ उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरेगी बल्कि उन्हें सोचने पर भी मजबूर करेगी।

- दिलचस्प संयोग

आज इंग्लैंड की तरफ से अपने करियर का पहला मैच खेल रहे 24 वर्षीय बल्लेबाज कीटन जेनिंग्स ने आते ही शतक जड़ दिया। उन्होंने 112 रनों की पारी से अपने करियर का शुभ आगाज किया। आपको बता दें कि कीटन जेनिंग्स का जन्म दक्षिण अफ्रीका में हुआ है और वो मशहूर दक्षिण अफ्रीकी कोच रेमंड जेनिंग्स के पुत्र हैं। इससे भी दिलचस्प बात ये है कि अपने पहले ही टेस्ट मैच में शतक जड़ने में मामले में इंग्लैंड के पिछले तीन खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के ही हैं।

- इन्होंने बनाई इंग्लैंड की द.अफ्रीकी हैट्रिक

तीन खिलाड़ी, तीनों के डेब्यू पर शतक, तीनों ही इंग्लैंड की जर्सी में लेकिन तीनों का जन्म दक्षिण अफ्रीका में हुआ। इस कड़ी की शुरुआत हुई 2007 में जब मैट प्रायर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स पर अपने पहले ही टेस्ट मैच में शतक जड़ा। प्रायर का जन्म द.अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में हुआ था। इसके बाद 2009 में इंग्लैंड के जॉनाथन ट्रॉट ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवल में शतक जड़ा। ट्रॉट का जन्म द.अफ्रीका के केपटाउन में हुआ है। वहीं, आज जोहानिसबर्ग में जन्मे कीटन जेनिंग्स ने भारत के खिलाफ मुंबई में शतक जड़कर इस अनोखी हैट्रिक को पूरा कर दिया।

- ये भी नहीं थे पीछे

टेस्ट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले और अपने पहले ही टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ने का कमाल करने वाले इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन का जन्म भी दक्षिण अफ्रीका में हुआ था। इन आंकड़ों को देखकर इंग्लैंड को भी सोचना होगा कि क्या दक्षिण अफ्रीकी प्रतिभाएं उनके देश के हुनर पर भारी पड़ रही हैं।

क्रिकेट की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी