जागरण ई -पेपर पर 10% की छूट कोड: JAGRAN_NY अभी खरीदें

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी ने की गर्लफ्रेंड से सगाई, सामने आई तस्वीरें

जानकारी के मुताबिक कोरोना को ध्यान में रखते हुए सगाई के इस कार्यक्रम में 57 लोगों को ही बुलाया गया था। शार्दुल और मिताली काफी वक्त से एक दूसरे को जानते हैं। दोनों ने रिलेशनशिप में रहने के बाद सगाई करने का फैसला लिया।

Viplove KumarPublish:Tue, 30 Nov 2021 12:43 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 12:43 PM (IST)
भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी ने की गर्लफ्रेंड से सगाई, सामने आई तस्वीरें
भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी ने की गर्लफ्रेंड से सगाई, सामने आई तस्वीरें

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सनसनी शार्दुल ठाकुर ने सोमवार को अपनी दोस्त मिताली पारुलकर के साथ सगाई की। जीवन के नई पारी की शुरुआत करने जा रहे इस खिलाड़ी के साथ इस मौके पर टीम के कुछ साथी मौजूद थे। टी20 टीम की कमान संभालने वाले रोहित शर्मा और स्पिनर युजवेंद्र चहल इस कार्यक्रम में शरीक होने मुंबई में थे।

छोटे से वक्त में टीम इंडिया में बड़ी पहचान बनाने वाले शार्दुल जिसे लार्ड शर्दुल के नाम से जाना जाने लगा है उन्होंने नई पारी की शुरुआत की। गर्लफ्रेंड मिताली (Mittali Parulkar) मुंबई के बांद्रा कुर्ला काम्पलेक्स में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में दोनों ने सगाई की रस्म पूरी की। इस कार्यक्रम में बेहद करीबी रिश्तेदार और परिवार के सदस्यों को ही बुलाया गया था।

रोहित ने अपने ट्विटर हैंडल पर शार्दुल के साथ एक तस्वीर शेयर की है। यहां सगाई के पहले उनके साथ वह बात करते नजर आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक कोरोना को ध्यान में रखते हुए सगाई के इस कार्यक्रम में 57 लोगों को ही बुलाया गया था। शार्दुल और मिताली काफी वक्त से एक दूसरे को जानते हैं। दोनों ने रिलेशनशिप में रहने के बाद सगाई करने का फैसला लिया। जानकारी के मुताबिक दोनों साल 2022 में टी20 वर्ल्ड कप के बाद शादी कर सकते हैं।

भारतीय टीम के टी20 कप्तान रोहित शर्मा ने शार्दुल के साथ तस्वीर शेयर की है। आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स जिसकी तरफ से वह खेलते हैं। टीम ने अपने हैंडल पर और इसके फैन पेज पर भी शार्दुल और मिताली की तस्वीर साझा की गई है।

अपने चहेते खिलाड़ी के सगाई की तस्वीर को साझा करते हुए फैंस उनको इस खास मौके पर बधाई दे रहे हैं। जीवन की इस नई शुरुआत करने पर उनको शुभकामनाएं दी जा रही है। 

Posted By

आपकी फ्री प्राइम खबरें पढ़ने की सीमा पूरी हो गई है।

खरीदें जागरण प्राइम का सब्सक्रिप्शन और उठाएं अन्य सुविधाओं का लाभ

Dismiss
जागरण प्राइम पढ़ने के लिए धन्यवाद

फ्री अकाउंट के साथ विशेष सुविधाओं का लाभ उठाये


आपको मिलेगा:

  • सीमित विज्ञापन अनुभव
  • न्यूजलेटर
  • रूचि अनुसार खबरें
Dismiss

सीमित विज्ञापन अनुभव और सभी प्राइम लेख पढ़ने के लिए कृपया सब्सक्राइब कीजिए

सब्सक्रिप्शन प्लान के जरिये जागरण प्राइम का हिस्सा बनें

1 फ्री प्राइम लेख बाकी है

सब्सक्रिप्शन के साथ असीमित प्राइम लेख पढ़ें