29 मार्च से सहवाग और उनके तिहरे शतकों का गहरा है ताल्लुक, बेहद खास है वजह

29 मार्च से वीरेंद्र सहवाग का और इनके तिहरे शतकों का बड़ा गहरा नाता है।

By Pradeep SehgalEdited By: Publish:Wed, 29 Mar 2017 03:17 PM (IST) Updated:Wed, 29 Mar 2017 03:24 PM (IST)
29 मार्च से सहवाग और उनके तिहरे शतकों का गहरा है ताल्लुक, बेहद खास है वजह
29 मार्च से सहवाग और उनके तिहरे शतकों का गहरा है ताल्लुक, बेहद खास है वजह

नई दिल्ली, जेएनएन। टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग अपनी कॉमेंट्री से तो लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं। इसके साथ ही साथ अपने चुटीले ट्वीट्स से भी सहवाग चौके और छक्के जमाते रहते हैं। वीरेंद्र सहवाग जिस तरह मैदान पर एक के बाद एक गेंद को बाउंड्री के पार भेजकर अपने फैंस का मनोरंजन करते थे। ठीक उसी तरह वीरू अब ट्वीटर पर अपने फैंस को हंसाते हैं।

वीरेंद्र सहवाग को आज मुल्तान की उनकी पारी की याद आ गई। आए भी क्यों ना, क्योंकि आज ही के दिन वो टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़ जो बने थे। जी हां, 13 साल पहले आज ही के दिन सहवाग को मुल्तान के सुल्तान का नाम मिला था। इसी को याद करते हुए सहवाग ने ट्वीट किया

Also 9 years ago on this day, got out for 319 against SA, having reached 300 previous day.March mein target poora karne ki alag hi feel hai. pic.twitter.com/buoabIH9ep

— Virender Sehwag (@virendersehwag) 29 मार्च 2017

सहवाग ने पाकिस्तान के खिलाफ 2004 में अपना पहला तिहरा शतक जमाया था। इतना ही नहीं, सहवाग ने जब द. अफ्रीका के खिलाफ दूसरा तिहरा शतक जमाया था, तो वो भी 9 साल पहले आज ही के दिन था, जब सहवाग 319 रन बनाकर आउट हो गए थे।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी