इस कीवी बल्लेबाज ने एक पारी से वनडे इतिहास के सभी दिग्गजों को छोड़ा पीछे

गप्टिल की इन तीनों पारियों की एक और खास बात यह है कि वह तीनों बार नाबाद लौटे।

By Bharat SinghEdited By: Publish:Thu, 02 Mar 2017 01:14 PM (IST) Updated:Thu, 02 Mar 2017 05:36 PM (IST)
इस कीवी बल्लेबाज ने एक पारी से वनडे इतिहास के सभी दिग्गजों को छोड़ा पीछे
इस कीवी बल्लेबाज ने एक पारी से वनडे इतिहास के सभी दिग्गजों को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली, जेएनएन। न्यूजीलैंड के धमाकेदार ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 180 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट के सभी दिग्गजों को पीछे छोड़ने का काम किया है। 

गप्टिल ने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 180 या इससे ज्यादा रन बनाने के मामले में वनडे के महान क्रिकेटरों सचिन तेंदुलकर, विवियन रिचर्ड्स और रोहित शर्मा को पीछे कर दिया। इन तीनों खिलाड़ियों में इस समय केवल रोहित शर्मा ही क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन सचिन और रिचर्ड्स को उनके वनडे क्रिकेट की शैली और रिकॉर्ड के लिए हमेशा याद किया जाता है।
30 साल के गप्टिल ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 138 गेंदों पर अपनी नाबाद 180 रनों की आक्रामक पारी में 15 चौके और 11 छक्के जमाए। यह तीसरा मौका है, जब इस बल्लेबाज ने वनडे क्रिकेट में 180 या इससे ज्यादा रन बनाए हैं। ऐसा करने वाले वह दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं।
इससे पहले विवियन रिचर्ड्स, सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा और मार्टिन गप्टिल दो-दो बार 180 से ज्यादा का स्कोर बना चुके थे। इस मैच से पहले ये चारों खिलाड़ी रिकॉर्डबुक में एकसाथ मौजूद थे। इस पारी की बदौलत अब गप्टिल बाकी तीनों खिलाड़ियों से आगे निकल चुके हैं।
एक नजर तीनों खिलाड़ियों पर
गप्टिल ने पहली 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 189 रन बनाए थे। दूसरी बार उन्होंने 2015 के विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 237 रनों की पारी खेली थी। गप्टिल की इन तीनों पारियों की एक और खास बात यह है कि वह तीनों बार नाबाद लौटे।
सबसे पहले सर विवियन रिचर्ड्स ने दो बार 1984 में इंग्लैंड के खिलाफ 189 और 1987 में श्रीलंका के खिलाफ 181 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद सचिन ने 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 186 और 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 200 रन बनाए थे।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

वहीं, रोहित शर्मा ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रन और फिर 2014 में श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड 264 रनों की पारी खेली। सबसे ज्यादा वनडे स्कोर के मामले में रोहित शर्मा ही गप्टिल से आगे हैं।

chat bot
आपका साथी