DC vs KKR: रिषभ पंत ने लगाया छक्कों का 'शतक', टूटा तूफानी भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड

Rishbh pant becomes fastest indian to hit 100 IPL sixes सबसे तेज 100 छक्कों तक पहुंचने के मामले में अब पंत सबसे आगे हैं। उन्होंने यूसुफ पठान को पीछे छोड़ा 1224 वीं गेंद पर दिल्ली के इस बल्लेबाज ने अपना 100वां आइपीएल छक्का लगाया।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 06:21 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 06:27 PM (IST)
DC vs KKR: रिषभ पंत ने लगाया छक्कों का 'शतक', टूटा तूफानी भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज रिषभ पंत (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, जेएनए। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत ने अपने छक्कों का शतक पूरा किया है। कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ पंत ने पहला छक्का जड़ते ही यह खास उपलब्धि हासिल की। इस मुकाम तक सबसे तेज पहुंचकर उन्होंने तूफानी बल्लेबाज यूसुफ पठान का रिकॉर्ड अपना किया।

इस सीजन में भारतीय बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिला है। चाहे किंग्स इलेवन पंजाब के केएल राहुल हो या फिर मयंक अग्रवाल। तीन मैच में चोट की वजह से बाहर बैठने वाले पंत ने शनिवार को कोलकाता के खिलाफ आइपीएल में अपने छक्कों का शतक पूरा किया। 100 छक्के जड़ने वालो बल्लेबाजों की लिस्ट में नाम लिखाने वाले पंत ने सबसे तेज भारतीय होने का तमगा हासिल कर लिया।

पंत ने तोड़ा यूसुफ पठान का रिकॉर्ड

सबसे तेज 100 छक्कों तक पहुंचने के मामले में अब पंत सबसे आगे हैं। उन्होंने यूसुफ पठान को पीछे छोड़ा 1224 वीं गेंद पर दिल्ली के इस बल्लेबाज ने अपना 100वां आइपीएल छक्का लगाया। इससे पहले सबसे तेज छक्को का शतक लगाने वाले बल्लेबाज यूसुफ थे उन्होंने 1308 गेंद पर ऐसा किया था।

First player to smash this milestone for #DelhiCapitals 💙

Kya tod batsman hai yaar @RishabhPant17 💥#KKRvDC #Dream11IPL #YehHaiNayiDilli pic.twitter.com/JLzqn3vZWP

— Delhi Capitals (Tweeting from 🇦🇪) (@DelhiCapitals) October 24, 2020

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने ट्विटर हैंडल पर पंत को इस शानदार कामयाबी पर बधाई दी। दिल्ली की तरफ से सबसे पहले 50 छक्के लागने वाले बल्लेबाज पूर्व दिग्गज ओपनर वीरेंद्र सहवाग थे। 100वां छक्का जड़ने का कमाल पंत ने कर दिखाया है। 

नहीं खेल पाए बड़ी पारी

इस मैच में पंत महज 27 रन की पारी ही खेल पाए और सिर्फ एक ही छक्का लगा पाए। वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर वह शुभमन गिल को अपना कैच दे बैठे। आउट होने से पहले उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी निभाई।

chat bot
आपका साथी