IPL 2020: पांच नहीं छह बार IPL जीत चुके हैं रोहित शर्मा, मुंबई से पहले इस टीम की तरफ से जीता था खिताब

मुंबई के कप्तान ने 2020 का आइपीएल खिताब जीतने के साथ ही वो कर दिखाया जो आत तक किसी भी टूर्नामेंट की टीम के कप्तान ने नहीं किया था। साल 2013 में पहली बार मुंबई को आइपीएल चैंपियन बनाने वाले रोहित ने टीम को पांचवीं बार खिताब दिलाया।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Wed, 11 Nov 2020 11:06 AM (IST) Updated:Wed, 11 Nov 2020 11:17 AM (IST)
IPL 2020: पांच नहीं छह बार IPL जीत चुके हैं रोहित शर्मा, मुंबई से पहले इस टीम की तरफ से जीता था खिताब
आइपीएल की ट्रॉफी के साथ रोहित शर्मा (फोटो ट्विटर पेज MI)

नई दिल्ली, जेएनएन। रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे सफल कप्तान हैं। अब तक उन्होंने मुंबई इंडियंस की टीम को 5 बार अपनी शानदार कप्तानी से टूर्नामेंट का विजेता बनाया है। 13वें सीजन के फाइनल में शानदार अर्धशतक बनाकर उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 5 विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाई। 157 के लक्ष्य को हासिल कर मुंबई की टीम 5वीं बार खिताब जीतने में कामयाब रही। रोहित का यह कुल छठा आइपीएल खिताब रहा मुंबई के 5 खिताब के अलावा भी उन्होंने एक टीम की तरफ से खेलते हुए चैंपियन बनने का सपना पूरा किया है।

मुंबई के कप्तान ने 2020 का आइपीएल खिताब जीतने के साथ ही वो कर दिखाया जो आज तक किसी भी टूर्नामेंट की टीम के कप्तान ने नहीं किया था। साल 2013 में पहली बार मुंबई को आइपीएल चैंपियन बनाने वाले रोहित ने टीम को पांचवीं बार खिताब दिलाया। लेकिन रोहित ने अपना सबसे पहला आइपीएल खिताब मुंबई नहीं बल्कि किसी और टीम के लिए खेलते हुए जीता था।

रोहित शर्मा को छठी बार मिली ट्रॉफी चूमने का मौका

सबसे पहली बार रोहित शर्मा को आइपीएल ट्रॉफी चूमने का मौका साल 2009 में मिला था। डेक्कन चार्जर्स (अब टूर्नामेंट में नहीं खेलती) की टीम की तरफ से खेलने वाले रोहित ने टूर्नामेंट में हैट्रिक लेने का कमाल किया था। कमाल की बात ये रही कि यह मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही आया था। फाइनल में डेक्कन ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को 6 रन से हराया था।

मुंबई को पांचवीं बार बनाया विजेता

साल 2013 में मुंबई ने रोहित की कप्तानी में पहली बार यह खिताब जीता था। इस जीत के बाद दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने आइपीएल से संन्यास की घोषणा कर दी थी। साल 2015 2017, 2019 के बाद अब 2020 में टीम ने यह खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। 5 बार इस टूर्नामेंट के जीतने वाली मुंबई अकेली टीम बन गई है।

chat bot
आपका साथी