गंभीर के बाद अब अफरीदी को सचिन और विराट ने भी सुनाई खरी-खरी, जानिए क्या बोले दिग्गज

अफरीदी ने मारे गए 12 आतंकियों को निर्दोष बताते हुए यूएन से भारत के हिस्से वाले कश्मीर में हस्तक्षेप करने की मांग की थी।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Publish:Wed, 04 Apr 2018 11:53 PM (IST) Updated:Thu, 05 Apr 2018 02:27 PM (IST)
गंभीर के बाद अब अफरीदी को सचिन और विराट ने भी सुनाई खरी-खरी, जानिए क्या बोले दिग्गज
गंभीर के बाद अब अफरीदी को सचिन और विराट ने भी सुनाई खरी-खरी, जानिए क्या बोले दिग्गज

नई दिल्ली, जेएनएन। कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के ट्वीट पर भारतीय खिलाड़ियों मुंहतोड़ जवाब दिया है। मंगलवार को पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने कश्मीर मुद्दे पर ट्वीट किया था। आपको बता दें कि पिछले सप्ताह भारतीय जवानों ने कश्मीर में 12 आतंकियों को मार गिराया था जिसे लेकर शाहिद अफरीदी ने इन आतंकियों को निर्दोष बताते हुए ट्वीट किया था। अफरीदी ने इन 12 आतंकियों को निर्दोष बताते हुए यूएन से भारत के हिस्से वाले कश्मीर में हस्तक्षेप करने की मांग की थी।

अफरीदी के इस ट्वीट पर भारतीय क्रिकेटरों ने कड़े जवाब दिए हैं। भारतीय क्रिकेटरों और पूर्व क्रिकेटरों की जवाबदेही की इस कड़ी में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी अफरीदी के इस बयान पर नाराजगी जताते हुए उन्हें जमकर लताड़ लगाई है। सचिन तेंदुलकर ने अफरीदी के इस ट्वीट के जवाब में कहा है कि, ‘हमारे देश में क्षमतावान लोगों की कमी नहीं है यहां ऐसे लोग हैं जो अपने देश को सही ढंग से चलाने की क्षमता रखते हैं। इस मामले में हमें किसी बाहरी व्यक्ति से यह सीखने की जरूरत नहीं है कि हमें क्या करना चाहिए’

केवल सचिन तेंदुलकर ने ही अफरीदी के इस बयान पर पलटवार नहीं किया उनसे पहले अफरीदी के इस बयान पर भारत के कई और क्रिकेटर उन्हें लताड़ लगा चुके हैं। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली, सुरेश रैना और पूर्व कप्तान कपिल देव ने अफरीदी के इस कमेंट पर उसकी जबरदस्त तरीके से खिंचाई की थी।

As an Indian you want to express what is best for your nation & my interests are always for the benefit of our nation. If anything opposes it, I would never support it for sure: Virat Kohli on #ShahidAfridi (1/2) pic.twitter.com/EWUKQwlXec

— ANI (@ANI) April 4, 2018

कोहली का पलटवार

अफरीदी के इस बयान के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी उसी अंदाज में अफरीदी को लताड़ते हुए कहा, 'वह कभी उन चीजों को सपोर्ट नहीं करेंगे, जो भारत के हितों के खिलाफ हों। एक भारतीय के तौर पर आप यही कहेंगे, जो हमारे देश के हित में है वह ही मेरे हित है। अगर कोई इसका विरोध करता है, तो निश्चित ही मैं उसका समर्थन कभी नहीं करूंगा।'

            

हम ऐसे लोगों को महत्तव क्यों दें: कपिल देव

अफरीदी के इस कमेंट के जवाब में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा, '(अफरीदी) वह है कौन? हम उसे क्यों महत्व दे रहे हैं? कुछ लोगों को हमें बिल्कुल भी महत्व देने की जरूरत नहीं है।'

Kashmir is an integral part of India and will remain so always. Kashmir is the pious land where my forefathers were born. I hope @SAfridiOfficial bhai asks Pakistan Army to stop terrorism and proxy war in our Kashmir. We want peace, not bloodshed and violence. 🙏— Suresh Raina (@ImRaina) April 4, 2018

कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है: सुरेश रैना

भारतीय टीम के क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी ट्वीटर पर अफरीदी करारा जवाब दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'कश्मीर वो पुण्य भूमि है, जहां मेरे पूर्वजों का जन्म हुआ था। यह भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा। मैं उम्मीद करता हूं कि अफरीदी भाई पाकिस्तानी सेना से हमारे कश्मीर में आतंकवाद और छद्म युद्ध रोकने के बारे में भी पूछें। हम शांति चाहते हैं, खूनखराबा और हिंसा नहीं।'

chat bot
आपका साथी