IND vs ENG पहला टेस्ट: बर्मिंघम में है इंडिया का घटिया रिकॉर्ड, इस बार होगा कमाल?

बर्मिंघम में भारत का रिकॉर्ड बेहद घटिया

By Lakshya SharmaEdited By: Publish:Fri, 20 Jul 2018 09:13 AM (IST) Updated:Sat, 21 Jul 2018 08:21 AM (IST)
IND vs ENG पहला टेस्ट: बर्मिंघम में है इंडिया का घटिया रिकॉर्ड, इस बार होगा कमाल?
IND vs ENG पहला टेस्ट: बर्मिंघम में है इंडिया का घटिया रिकॉर्ड, इस बार होगा कमाल?

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज हार चुका है और अब उसका पूरा ध्यान  5 टेस्ट मैचों की सीरीज पर है। टीम के मुख्य खिलाड़ियों की चोट ने टीम इंडिया की परेशानी वैसे ही बढ़ा रखी है। टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज साहा और दो मुख्य तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह चोटिल है।

अब सवाल ये है कि क्या टीम के मुख्य गेंदबाजों के बगैर कोहली की टीम कुछ कमाल कर सकती है या नहीं। पहले टेस्ट की शुरुआत 1 अगस्त से बर्मिंघम में होगी। अब टीम इंडिया पहले ही परेशानी में है और इसके ऊपर इस मैदान का रिकॉर्ड विराट को डरा रहा है। इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद घटिया रहा है। 

इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच 6 टेस्ट मैच खेले गए हैं। आपको आश्चर्य होगा कि इन 6 मैचों में भारत ने आज तक एक भी टेस्ट नहीं जीता है। यहां तक की भारतीय टीम ड्रॉ भी केवल एक मैच ही करवा पाई है। इंग्लैंड ने इस मैदान  पर भारत को 5 टेस्ट में शिकस्त दी है। साल 2011 में भी टीम इंडिया इस मैदान पर इंग्लैंड से भिड़ी थी। उस मैच में धोनी की कप्तानी वाली टीम को पारी और 242 रन की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। 

इंग्लैंड में भारत ने अब तक 17 टेस्ट सीरीज खेली हैं। इनमें इंग्लैंड ने 13 सीरीज में जीत दर्ज की, तो वहीं भारत अभी तक सिर्फ 3 सीरीज ही जीत सका है। एक सीरीज ड्रॉ रही है और वो सीरीज 2002 में खेली गई थी

बर्मिंघम में भारतीय टीम का रिकॉर्ड

साल 1967 -  इंग्लैंड ने भारत को 132 रन से हराया।

साल 1974  -  इंग्लैंड ने भारत को पारी और 78 रन से हराया।

साल 1979 -   इंग्लैंड ने भारत को पारी और 57 रन से हराया।

साल 1986 -   इंग्लैंड और भारत के बीच टेस्‍ट मैच ड्रॉ।

साल 1996 -   इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया।

साल 2011 -  इंग्लैंड ने भारत को पारी और 242 रन से हराया।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी