हर टेस्ट खेलने वाले देश के खिलाफ आखिरी टेस्ट सीरीज भारत ने जीती, देखें ये कमाल के आंकड़े

हर टेस्ट खेलने वाले देश के खिलाफ भारत का ये कमाल का आंकड़ा।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Tue, 28 Mar 2017 03:28 PM (IST) Updated:Tue, 28 Mar 2017 08:08 PM (IST)
हर टेस्ट खेलने वाले देश के खिलाफ आखिरी टेस्ट सीरीज भारत ने जीती, देखें ये कमाल के आंकड़े
हर टेस्ट खेलने वाले देश के खिलाफ आखिरी टेस्ट सीरीज भारत ने जीती, देखें ये कमाल के आंकड़े

 नई दिल्ली। भारत ने अपने टेस्ट सीजन का आखिरी टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत लिया। आपको बता दें कि टेस्ट खेलने वाले जितने भी देश हैं भारत ने हर देश के खिलाफ अपने आखिरी टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की है। ये एक बड़ा संयोग है मगर है बेहद दिलचस्प क्योंकि ऐसे संयोग बार-बार नहीं होते। आप भी इस आंकड़े को देखकर चौंक जाएंगे। 

ऑस्ट्रेलिया-

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट सीरीज वर्ष 2017 में खेला और इसे 2-1 से जीता। 

बांग्लादेश-

भारत ने इस वर्ष बांग्लादेश के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट सीरीज 1-0 से जीता। 

इंग्लैंड-

वर्ष 2016 में भारत ने इंग्लैंड के अपने आखिरी टेस्ट सीरीज में 4-0 से हराया था। 

न्यूजीलैंड-

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने अपना आखिरी टेस्ट सीरीज पिछले वर्ष 2016 में खेला था। इसे भारत ने 3-0 से जीता था। 

वेस्टइंडीज -

वर्ष 2016 में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ उसकी धरती पर अपना आखिरी टेस्ट सीरीज खेला था। इसमें भारत को 2-0 से जीत मिली थी। 

दक्षिण अफ्रीका-

वर्ष 2015 में भारत और द. अफ्रीका के बीच आखिरी टेस्ट सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज में भारत को 3-0 से जीत मिली थी। 

श्रीलंका-

भारत ने श्रीलंका को आखिरी टेस्ट सीरीज में 2-1 से हाराया था। ये टेस्ट सीरीज वर्ष 2015 में खेली गई थी। 

पाकिस्तान- 

भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी टेस्ट सीरीज वर्ष 2007 में खेली गई थी। इस टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को भारत के हाथों 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था। 

जिम्बाब्वे-

भारत-जिम्बाब्वे को बीच 2005 में आखिरी टेस्ट सीरीज खेली गई थी। इस टेस्ट सीरीज में भारत ने जिम्बाब्वे को 2-0 से हराया था। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी