Ind vs WI: रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का ये खास रिकॉर्ड, धौनी से फिर भी रह गए पीछे

रोहित शर्मा में मुंबई के ब्रेबॉन स्टेडियम में सचिन का एक खास रिकॉर्ड तोड़ दिया।

By Pradeep SehgalEdited By: Publish:Mon, 29 Oct 2018 02:31 PM (IST) Updated:Tue, 30 Oct 2018 10:52 AM (IST)
Ind vs WI: रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का ये खास रिकॉर्ड, धौनी से फिर भी रह गए पीछे
Ind vs WI: रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का ये खास रिकॉर्ड, धौनी से फिर भी रह गए पीछे

नई दिल्ली, [जागरण स्पेशल]। भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच चौथे वनडे मैच में रोहित शर्मा ने सचिन तेंदुलकर के एक रिकॉर्ड को धराशाई कर दिया। सचिन तेंदुलकर ने जो काम 463 मैच खेलकर किया था, उस काम को रोहित ने सिर्फ 192 वनडे मैचों में ही कर दिखाया। रोहित शर्मा में मुंबई के ब्रेबॉन स्टेडियम में सचिन का एक खास रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस मैच में रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का 21वां शतक जड़ने के बाद सचिन तेंदुलकर को एक मामले में पीछे छोड़ दिया।

रोहित ने सचिन को छोड़ा पीछे

भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने के मामले में रोहित शर्मा ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। वनडे क्रिकेट में सचिन के नाम पर कुल 195 छक्के थे, लेकिन रोहित ने अब तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस मैच से पहले रोहित के नाम पर वनडे क्रिकटे में कुल 194 छक्के दर्ज थे और इस मैच में उन्होंने दो छक्के लगाकर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इसके बाद भी रोहित नहीं रूके और वेस्टइंडीज़ के गेंदबाज़ों की धज्जियां उड़ाते रहे। 162 रन की इस पारी में उन्होंने 20 चौके और 04 छक्के जड़े। यानि की वनडे क्रिकेट में अब उनके नाम 198 छक्के हो गए हैं।

वहीं भारतीय की तरफ से वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड फिलहाल महेंद्र सिंह धौनी के नाम पर है। पहले वनडे में रोहित ने पूर्व कप्तान गांगुली को पीछे छोड़ा था जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 190 छक्के लगाए थे। 

भारत के लिए सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी (वनडे)

महेंद्र सिंह धौनी- 218 छक्के

रोहित शर्मा- 198 छक्के

सचिन तेंदुलकर- 195 छक्के

भारत की तरफ से धौनी हैं नंबर वन

भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले खिलाड़ी महेंद्र सिंह धौनी हैं जिनके नाम पर इस वक्त 218 छक्के हैं। वैसे विश्व क्रिकेट में धौनी छक्के लगाने के मामले में फिलहाल चौथे नंबर पर हैं जबकि रोहित शर्मा आठवें स्थान पर हैं। विश्व वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के नाम पर है जिन्होंने 351 छक्के लगाए हैं। क्रिस गेल दूसरे नंबर पर हैं जिनके नाम पर अभी 275 छक्के हैं जबकि तीसरे नंबर पर 270 छक्कों के साथ श्रीलंका के बल्लेबाज सनथ जयसूर्या हैं।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी