Ind vs Aus: विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक, जानिए इस पारी की सबसे खास बात, Video

पर्थ टेस्ट में विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक लगाया। कोहली ने इस फिफ्टी को लगाने के लिया 109 गेंदों का सामना किया।

By Pradeep SehgalEdited By: Publish:Sat, 15 Dec 2018 01:54 PM (IST) Updated:Sat, 15 Dec 2018 03:22 PM (IST)
Ind vs Aus: विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक, जानिए इस पारी की सबसे खास बात, Video
Ind vs Aus: विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक, जानिए इस पारी की सबसे खास बात, Video

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पर्थ टेस्ट में विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक लगाया। कोहली ने इस फिफ्टी को लगाने के लिया 109 गेंदों का सामना किया। कोहली की इस पारी में एक बात सबसे खास रही।

कोहली की पारी में ये रहा सबसे खास  

पहले पारी में ऑस्ट्रेलिया की पारी 326 रन सिमट गई थी। इसके बाद भारत की शुरुआत खराब रही। टीम इंडिया के दोनों ओपनर आठ रन के कुल स्कोर पर ही पवेलियन में आराम फरमा रहे थे। इसके बाद कोहली ने पुजारा के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभारा। इन दोनों ने 74 रन की साझेदारी की। हालांकि इसके बाद पुजारा 24 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन कोहली फिर भी टिके रहे और रन बनाते रहे। कोहली ने 109 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके की मदद से अपना 20वां टेस्ट अर्धशतक जड़ा। इसके बाद रहाणे और कोहली ने मिलकर भारतीय पारी को संभाला। इन दोनों ने मिलकर 90 रन की नाबाद साझेदारी की। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 172 रन रहा। कोहली 82 और रहाणे 51 रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद हैं। टीम इंडिया अभी भी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के स्कोर से 154 रन पीछे है।

(देखिए, कोहली के अर्धशतक की वीडियो)

The India skipper in ominous touch as he brings up his fifty.#AUSvIND | @Domaincomau pic.twitter.com/9r0KC5DSkX — cricket.com.au (@cricketcomau) December 15, 2018

Half-century for Virat Kohli! 👏

It takes 109 balls - it's been a hard-fought innings from the Indian captain.

India will need him to go on and make it big.#AUSvIND LIVE
➡️ https://t.co/viG01Bpvlc pic.twitter.com/fdOB88AGMC

— ICC (@ICC) December 15, 2018

कोहली ने एक ओवर में जड़े तीन चौके

कोहली ने एक ओवर में जड़े तीन चौके विराट कोहली ने जोश हेजलवुड के एक ही ओवर में तीन चौके जड़े। कोहली ने 10वें ओवर की पहली दो गेंदों पर दो चौके लगाए। कोहली ने पहला चौका मिडविकेट की तरफ शानदार शॉट लगाकर बटौरा। इसकी अगली ही गेंद पर कोहली ने जबरदस्त स्ट्रेट ड्राइव लगाया। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं आया। चौथी गेंद हेजलवुड ने कोहली के पैड्स पर फेंकी और एक बार फिर से कप्तान ने गेंद को मिडऑन और मिडविकेट के बीच धकेलते हुए चौका लगाया। 10वां ओवर खत्म होने तक भारत का स्कोर 38/2 रहा।   

A very well deserved half century for the Indian Skipper.

This is his 20th in Test cricket #AUSvIND pic.twitter.com/5Q8j05G6kX — BCCI (@BCCI) December 15, 2018

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी