अश्विन के सामने इंग्लैंड का ये ऑलराउंडर हर बार हो रहा फेल, नहीं दिखा पा रहा खेल

इंग्लिश टीम का एक बल्लेबाज़ ऐसा है जो बार-बार अश्विन के सामने घुटने टेकने पर मजबूर हो रहा है। अभी तक वो इस सीरीज़ में 5 बार अश्विन का शिकार हुआ है।

By Pradeep SehgalEdited By: Publish:Sat, 17 Dec 2016 10:21 AM (IST) Updated:Sat, 17 Dec 2016 02:15 PM (IST)
अश्विन के सामने इंग्लैंड का ये ऑलराउंडर हर बार हो रहा फेल, नहीं दिखा पा रहा खेल

नई दिल्ली, प्रदीप सहगल। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज़ का आखिरी मैच चेन्नई के मैदान पर खेला जा रहा है। आर.अश्विन इस सीरीज़़ में सबसे ज़्यादा विकेट लेने गेंदबाज़ भी हैं। अश्विन का जादू इंग्लिश बल्लेबा़ज़ों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इंग्लिश बल्लेबाज़ समझ नहीं पा रहे कि अश्विन की फिरकी को खेलें तो कैसे? इतना ही नहीं इस इंग्लिश टीम का एक बल्लेबाज़ तो ऐसा है जो बार-बार अश्विन के सामने घुटने टेकने पर मजबूर हो रहा है।

अश्विन के सामने स्टोक्स नहीं खेल पाते स्ट्रोक

इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स आर.अश्विन के सामने बार-बार अपना विकेट गंवा देते हैं। इस सीरीज़ में अभी तक बेन स्टोक्स 5 बार अश्विन की घूमती गेंदों का शिकार हो चुके हैं। हालांकि चेन्नई टेस्ट की एक पारी अभी भी बाकी है।

दिलचस्प है अश्विन और स्टोक्स का मुकाबला

अभी तक इस सीरीज़ में बेन स्टोक्स ने अश्विन की 211 गेंदों का सामना किया है। अश्विन की इतनी गेंदों का सामना कर स्टोक्स के बल्ले से 94 रन निकले हैं, वो भी 44.5 के स्ट्राइक रेट से, लेकिन उन्होंने 5 बार अश्विन के सामने अपना विकेट भी गंवाया है। अश्विन के खिलाफ स्टोक्स का औसत 18.8 का रहा है।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी