'सिर्फ दानव ही ऐसा कर सकता है', विराट कोहली, उमेश यादव और सायना ने प्रेग्नेंट हथिनी की मौत पर जताया दुख

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर केरल में गर्भवती हथिनी के साथ हुए अमानवीय घटना पर दुख जताया।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 01:12 AM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 01:12 AM (IST)
'सिर्फ दानव ही ऐसा कर सकता है', विराट कोहली, उमेश यादव और सायना ने प्रेग्नेंट हथिनी की मौत पर जताया दुख
'सिर्फ दानव ही ऐसा कर सकता है', विराट कोहली, उमेश यादव और सायना ने प्रेग्नेंट हथिनी की मौत पर जताया दुख

नई दिल्ली, जेएनएन। केरल में पटाखों से भरा अनानास खाने से एक गर्भवती हथिनी की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे भारत में लोगों को बेहद आहत किया है। लोग सोशल मीडिया पर अपनी संवेदना इस बेजुबान के लिए जता रहे हैं। खेल जगत से भी इस घटना पर प्रतिक्रिया आई है। विराट कोहली, सुनील छेत्री और सायना नेहवाल ने ट्वीट कर दुख जताया है।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर केरल में गर्भवती हथिनी के साथ हुए अमानवीय घटना पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, "जो केरल में हुआ मैं वो जानकर बहुत ही ज्यादा दुखी हूं। जानवरों के साथ प्यार से व्यवहार करें और इस तरह से कायल की तरह बर्ताव करना बंद करें।"

Appalled to hear about what happened in Kerala. Let's treat our animals with love and bring an end to these cowardly acts. pic.twitter.com/3oIVZASpag

— Virat Kohli (@imVkohli) June 3, 2020

बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल ने लिखा, यह जानकर बहुत ही ज्यादा दुख हुआ

So sad to know this 😢 https://t.co/nlfcNTqw5w" rel="nofollow — Saina Nehwal (@NSaina) June 3, 2020

फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने लिखा, एक गर्भवती हथिनी, उससे किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं था। जिसने भी इसे किया है वो उसे दानव बनाता है और उम्मीद करता हूं कि उसे इससे ज्यादा बड़ी कीमत चुकानी पड़े। हम बार बार लगातार प्रकृति को नीचे गिरा रहे हैं।

She was a harmless, pregnant Elephant. That makes the people who did what they did, monsters and I hope so hard that they pay a price. We keep failing nature over and over again. Remind me how we’re the more evolved species?

— Sunil Chhetri (@chetrisunil11) June 3, 2020

"भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव ने लिखा, एक गर्भवती हथिनी को अनानास खिलाना वो भी पटाखें भरकर। सिर्फ के दानव ही यह कर सकता है। इस तरह से काम को रोकने के लिए दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है।" 

Feeding a pregnant elephant with a pineapple filled with crackers. Only a monster can do this. Strict action should be taken against the culprits.— Umesh Yaadav (@y_umesh) June 3, 2020

chat bot
आपका साथी