Ind vs Eng 5th Test: शुभमन गिल के आउट होने पर भड़के पूर्व कोच रवि शास्त्री, कहा- बहुत निराशाजनक है

एंडरसन की बाहर जाती गेंद पर बल्ले लगाकर गिल आउट हुए। जैक क्राउले ने स्लिप में उनका कैच पकड़ा। 24 गेंद खेलने के बाद 4 चौका लगाकर 17 रन की पारी खेलकर वह आउट हुए। पुजारा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए उन्होंने 27 रन जोड़े।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Fri, 01 Jul 2022 05:07 PM (IST) Updated:Fri, 01 Jul 2022 05:07 PM (IST)
Ind vs Eng 5th Test: शुभमन गिल के आउट होने पर भड़के पूर्व कोच रवि शास्त्री, कहा- बहुत निराशाजनक है
भारतीय टीम के बल्लेबाज शुभमन गिल (फोटो ट्विटर पेज)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में शुक्रवार से खेलने उतरी। यह मैच पिछले दौरे पर कोरोना महामारी के संकट को देखते हुए स्थगित करने का फैसला लिया गया था। टास जीतकर इंग्लैंड के कप्तान ने गेंदबाजी चुनी और अनुभवी जेम्स एंडरसन ने दोनों ओपनर को सस्ते में वापस भेज दिया।

पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने शुभमन गिल के आउट होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, "हां, काफी ज्यादा निराश हुए होंगे। वह पूरी तरह से सेट हो चुके थे, उनके रन भी आने लगे थे। उस एक गेंद के आने से पहले सबकुछ अच्छा था और वह रन बनाने के इरादे से खेल रहे थे। लेकिन यहां पर उनका कोई वैसा इरादा नजर ही नहीं आया। यह शाट देखने के बाद साफ पता चलता है कि उनको उकसाया गया और वह आउट साउट आफ स्टंप के शाट को मारने को मजबूर हो गए।"

सचिन तेंदुलकर के इस टेस्ट रिकार्ड को जरूर तोड़ देंगे जो रूट, पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर ने की टिप्पणी

इंग्लैंड के खिलाफ चेतेश्वर पुजारा के साथ भारतीय पारी की शुरुआत करने उतरे गिल महज 17 रन ही बना पाए। एंडरसन की बाहर जाती गेंद पर बल्ले लगाकर वह आउट हुए। जैक क्राउले ने स्लिप में उनका कैच पकड़ा। 24 गेंद खेलने के बाद 4 चौका लगाकर 17 रन की पारी खेलकर वह आउट हुए। पुजारा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए उन्होंने 27 रन जोड़े।

उनको यकीनन निराश होना ही चाहिए क्योंकि इस पारी के दौरान इसे बनाने के लिए काफी ज्यादा मेहनत नजर आई। एजबेस्टन एक ऐसा मैदान है जहां पर चौकों से काफी ज्यादा रन बनाए जाते हैं। आपको अपने क्रीज पर जमे रहना होता है और रन अपने आप ही बनते हैं। आपके हर एक शाट की कीमत होती है, वो काफी महत्व रखता है।  

chat bot
आपका साथी