साक्षी ने किया खुलासा, गुस्सा आने के बाद MS Dhoni क्या करते हैं उनके साथ

MS Dhoni गुस्सा आने के बाद क्या कुछ करते हैं इसका खुलासा खुद साक्षी ने किया। इसके अलावा साक्षी ने ये भी बताया कि वो जो कुछ भी करते हैं उसके पीछे का राज क्या है। उन्होंने ये भी कहा कि धौनी उनके साथ क्रिकेट की बात कभी नहीं करते।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Sat, 21 Nov 2020 09:05 PM (IST) Updated:Sun, 22 Nov 2020 10:07 AM (IST)
साक्षी ने किया खुलासा, गुस्सा आने के बाद MS Dhoni क्या करते हैं उनके साथ
MS Dhoni की पत्नी साक्षी (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान MS Dhoni की पत्नी साक्षी धौनी ने अपने 32वें जन्मदिन पर गहरे राज को बेनकाब किया। सबसे पहला राज तो यह है कि कैप्टन कूल के नाम से मशहूर एमएस धौनी को भी गुस्सा आता है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि धौनी अपना गुस्सा कहां उतारते हैं। साक्षी ने यह सब बातें चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के सोशल पेज पर कीं।

सीएसके ने साक्षी का यह वीडियो अपने ट्विटर पेज पर शेयर किया है। साक्षी वीडियो में कहती हैं, वह इकलौती ऐसी शख्स हैं, जो एमएस को परेशान कर सकती हैं। साथ ही वह बताती हैं, वह कहीं और का गुस्सा मुझ पर उतार देते हैं, लेकिन मैं उससे ठीक हूं। उन्होंने कहा कि, माही शायद ऐसा इस वजह से करते हैं क्योंकि मैं उनके सबसे करीब हूं। इस वीडियो में उन्होंने यह भी बताया कि क्रिकेट के बारे में कभी भी धौनी से बात नहीं होती। 

"Cricket is his priority, he's my priority!" The Super Queen behind the Super King. 🦁💛 #SuperBirthday @SaakshiSRawat #WhistlePodu pic.twitter.com/K7SJ7ejStc

— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 19, 2020

अपनी बेटी जिवा को लेकर कहा, वह अपने पिता को छोड़कर किसी की भी बात नहीं सुनती। मुझे उसे खाने के लिए 10 बार बोलना पड़ता है। माही की मम्मी भी कई बार कहती हैं, लेकिन वो नहीं सुनती है, लेकिन जब माही कहते हैं तो एक बार में ही खाना खा लेती है। साक्षी ने पति के लंबे बालों की बात करते हुए कहा कि यह सौभाग्य से मैंने नहीं देखा, क्योंकि अगर मैं उसे देखती तो कभी उनकी ओर नजर नहीं करती। ऐसे बाल तो जॉन अब्राहम पर अच्छे लगते थे।

वैसे तो धौनी को पूरी दुनिया कैप्टन कूल के नाम से जानती है क्योंकि वो मैदान पर बेहद कम मौकों पर गुस्सा करते नजर आते थे, लेकिन साक्षी के इस खुलासे के बाद ऐसा लगता है कि वो भी गुस्सा करते हैं और अपना गुस्सा कहां पर उतारते हैं। 

chat bot
आपका साथी