MS Dhoni के अगर लंबे बाल होते तो मैं उनकी तरफ देखती भी नहीं, साक्षी का खुलासा

महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी ने एक बड़ा खुलासा किया है। साक्षी धौनी ने कहा है कि अगर पहली मुलाकात के दौरान अगर धौनी के लंबे बाल होते तो मैं उनकी तरफ देखती भी नहीं। धौनी साल 2004 में अपने लंबे बालों की वजह से फेमस थे।

By Vikash GaurEdited By: Publish:Fri, 20 Nov 2020 01:47 PM (IST) Updated:Fri, 20 Nov 2020 01:47 PM (IST)
MS Dhoni के अगर लंबे बाल होते तो मैं उनकी तरफ देखती भी नहीं, साक्षी का खुलासा
MS Dhoni शुरुआत में लंबे बाल रखते थे (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, एएनआइ। 2004 में जब महेंद्र सिंह धौनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाकेदार अंदाज में कदम रखा तो उनके लंबे बाल थे, लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान की पत्नी साक्षी ने खुलासा किया कि वह उनके ऑरेंज हेयर कलर' लुक के सख्त खिलाफ थीं। धौनी ने अपना वनडे इंटरनेशनल डेब्यू 2004 में किया था और तब से उन्होंने अपने कूल अंदाज में खेल की गहन समझ और नेतृत्व के गुणों के साथ भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदल दिया।

गौरलतब है कि पूर्व कप्तान एमएस धौनी को उनके लंबे बालों के लिए पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भी सराहा था। हालांकि, पत्नी साक्षी, जिन्होंने गुरुवार को अपना 32 वां जन्मदिन मनाया, उनका मानना ​​है कि लंबे बाल बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम पर अधिक शूट करते हैं, धौनी पर नहीं। आइपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में साक्षी ने इस बात का खुलासा किया है।

साक्षी ने कहा, "सौभाग्य से मैंने उन्हें लंबे बालों के साथ नहीं देखा। अगर मैं उनसे मिली होती तो नारंगी रंग के लंबे बाल भी नहीं रखने देती। यह जॉन पर अनुकूल है, लेकिन लंबे बालों के साथ माही अच्छे नहीं लगते।" धौनी और साक्षी 4 जुलाई 2010 को शादी के बंधन में बंधे थे। इससे पहले उन्होंने भारत को टी20 विश्व कप खिताब दिलाया था और शादी के एक साल के बाद उन्होंने देश को वनडे वर्ल्ड कप में जीत दिलाई थी।

एमएस धौनी विश्व क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शामिल हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने दक्षिण अफ्रीका में 2007 में आयोजित आइसीसी टी20 विश्व कप को जीता था, जबकि 2011 में भारत ने आइसीसी क्रिकेट विश्व कप उठाया था। धौनी की ही कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड में 2013 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी और धौनी तीन ICC ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान बने थे। वनडे और टेस्ट क्रिकेट में भी भारत ने धौनी की कप्तानी में ऊंचाइयां छूई थीं।

chat bot
आपका साथी