सचिन तेंदुलकर बोले- नेल्सन मंडेला ने कहा था कि खेल में दुनिया बदलने की ताकत

सचिन तेंदुलकर ने कहा है कि नेल्सन मंडेला ने कहा था कि खेल में दुनिया बदलने की ताकत है। यही सच भी है क्योंकि कौन कब खेल बदल दे कुछ कहा नहीं जा सकता।

By Vikash GaurEdited By: Publish:Sun, 07 Jun 2020 07:50 AM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 07:50 AM (IST)
सचिन तेंदुलकर बोले- नेल्सन मंडेला ने कहा था कि खेल में दुनिया बदलने की ताकत
सचिन तेंदुलकर बोले- नेल्सन मंडेला ने कहा था कि खेल में दुनिया बदलने की ताकत

मुंबई, आइएएनएस। कोरोना वायरस महामारी आने के बाद से करीब तीन महीने का समय हो गया है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की अभी शुरुआत नहीं हुई है। बहुत कम बार ऐसा देखा गया है, जब क्रिकेट ही नहीं, बल्कि तमाम खेलों पर इतना असर पड़ा है। हालांकि, अब क्रिकेट की शुरुआत जुलाई में होने की संभावना है, लेकिन क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कहा है कि खेल में दुनिया बदलने की ताकत है।

दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के शब्दों को कोट करते हुए शनिवार को कहा है कि खेल में दुनिया बदलने की ताकत है। दरअसल, सचिन तेंदुलकर ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह वीडियो इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 2019 विश्व कप फाइनल का है, जिसमें इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर अंतिम गेंद डालते हुए दिखाई दे रहे हैं और इसके बाद इंग्लैंड जीत जाती है।

दाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, "नेल्सन मंडेला ने कहा था, खेल में दुनिया को बदलने की ताकत है। यह दुनिया को एक तरह से एकजुट करने की शक्ति रखता है जो बहुत कम लोग करते हैं। बुद्धिमानी के शब्द।" सचिन का यह वीडियो अमेरिका में पुलिस हिरासत में मारे गए अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड के संदर्भ में है। ये मुद्दा काफी दिनों से चर्चा में है।

Nelson Mandela once said,

“Sport has the power to change the world. It has the power to unite the world in a way that little else does.”

Wise words. @icc @LaureusSport pic.twitter.com/qHuphZ3gc3

— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) June 6, 2020

वेस्टइंडीज टीम के पूर्व कप्तान डैरेन सैमी और क्रिस गेल ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि क्रिकेट में भी नस्लभेदी टिप्पणी होती रही हैं और वे खुद इसका शिकार हुए हैं।

chat bot
आपका साथी