रोहित और Dhoni की कप्तानी एक जैसी, जानिए दोनों क्यों हैं एक जैसे कप्तान

माइकल हसी ने बताया कि एम एस धौनी और रोहित शर्मा की कप्तानी एक ही जैसी है।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 06:32 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 06:32 PM (IST)
रोहित और Dhoni की कप्तानी एक जैसी, जानिए दोनों क्यों हैं एक जैसे कप्तान
रोहित और Dhoni की कप्तानी एक जैसी, जानिए दोनों क्यों हैं एक जैसे कप्तान

नई दिल्ली, जेएनएन। MS Dhoni और रोहित शर्मा की कप्तानी में आइपीेएल में खेल चुके ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी ने दोनों की कप्तानी के बारे में अपनी राय दी है। हसी ने दोनों की कप्तानी को काफी करीब से देखा है और उनका ये मानना है कि ये दोनों दिग्गज एक ही जैसी कप्तानी करते हैं। हसी ने चेतन नरुला के पोडकास्ट प्रोग्राम के दौरान हॉटस्पॉट पर बात करते हुए चार कप्तानों के साथ खेलने का अनुभव सबसे साझा किया। 

माइकल हसी 2004 से लेकर 2013 तक ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला था और आइपीेएल में वो 2008 से 2015 तक खेले थे। कंगारू टीम में उन्हें रिकी पोंटिंग और माइकल क्लार्क की कप्तानी में खेलने का मौका मिला तो वहीं आइपीेएल में वो रोहित शर्मा व एम एस धौनी की कप्तानी मेें खेले थे। हसी ने इन चारों कप्तानों के व्यवहार के बारे में बताया कि ये एक-दूसरे से बिल्कुल ही अलग हैं। इन चारों में रिकी पोंटिंग सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धी कप्तान थे। उन्हें ये अच्छे से पता होता था कि किसी खिलाड़ी का इस्तेमाल कब और किस जगह पर करना है। वो शांत स्वभाव वाले तेज दिमाग के कप्तान थे। 

वहीं एम एस धौनी की तारीफ करते हुए हसी ने कहा कि वो मैदान पर पूरी तरह से शांत और ठंडे दिमाग से सोचते हैं और अपने खिलाड़ियों को पूरी तरह से सपोर्ट करते हैं। उनमें खेल को समझने की गजब की क्षमता है और वो ये भांप लेते हैं कि आगे क्या हो सकता है। वहीं रोहित शर्मा के बारे में हसी ने कहा कि वो बिल्कुल धौनी के जैसे ही कप्तानी करते हैं और उन्हीं की तरह हैं। वो भी दबाव के क्षणों में भी बहुत शांत रहते हैं और रणनीति बनाने में माहिर हैं। मुंबई को चार बार आइपीएल चैंपियन बनाने वाले इस कप्तान के बारे में उन्होंने कहा कि विपरित स्थिति में भी वो खिलाड़ियों पर से दवाब हटा देते हैं और ये उनकी सबसे बड़ी काबिलियत है। उनकी यही बात उन्हें चैंपियन बनाती है। 

chat bot
आपका साथी