युवराज के पिता योगराज सिंह का बदल गया दिल, अब धोनी के लिए कह दी ये बड़ी बात..

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने कमाल का बयान दे डाला है।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Thu, 25 Jul 2019 05:26 PM (IST) Updated:Thu, 25 Jul 2019 07:50 PM (IST)
युवराज के पिता योगराज सिंह का बदल गया दिल, अब धोनी के लिए कह दी ये बड़ी बात..
युवराज के पिता योगराज सिंह का बदल गया दिल, अब धोनी के लिए कह दी ये बड़ी बात..

 नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह (Yograj Singh) का दिल लगता है अब बदल गया है। लगातार भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) पर निशाना साधने वाले योगराज सिंह ने धोनी को लेकर अब एक बड़ा बयान दे डाला है। अपने ताजे बयान में योगराज सिंह ने कहा है कि इसमें कोई शक नहीं है कि धोनी काफी वक्त से देश की सेवा कर रहे हैं वो एक महान खिलाड़ी हैं और मैं उनका फैन हूं। उन्होंने जिस तरह से देश के लिए खेला है, जिस तरह से कप्तानी की है और जिस तरह के फैसले टीम के हित में लिए हैं वो काबिले तारीफ है। 

गौरतलब है कि योगराज सिंह ने इससे पहले हर बार ही धोनी के खिलाफ कुछ ना कुछ कहा है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अंबाती रायुडू के संन्यास लेने पर ये बयान दिया था कि आपने इस मामले में जल्दबाजी कर दी क्योंकि धोनी जैसा क्रिकेटर हमेशा ही टीम में नहीं रहने वाला है। वहीं उन्होंने ये भी कहा था कि धोनी से पहले भारतीय टीम का कप्तान युवराज सिंह को बनना चाहिए था। 

सेमीफाइनल में टीम की हार का ठीकरा भी योगराज सिंह ने धोनी पर ही फोड़ा था। उन्होंने कहा था कि जब टीम के अन्य खिलाड़ी बड़े शॉट्स खेल रहे थे तब धोनी क्या कर रहे थे। क्या ऐसी परिस्थिति के लिए उन्हें सिखाना चाहिए था कि उन्हें क्या करना होगा। अगर धोनी की जगह युवराज होते तो क्या वो बड़े शॉट्स लगाने का इंतजार करते। योगराज ने ये भी कहा था कि धोनी ने सेमीफाइनल में जैसे ही हार्दिक को स्पिनर पर बड़े शॉट लगाने को कहा था वो आउट हो गए और फिर जडेजा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। 

आपको ये भी बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने वेस्टइंडीज दौरे पर जाने से मना कर दिया था और इस वक्त वो सेना के साथ जम्मू-कश्मीर में ट्रेनिंग ले रहे हैं। वो पूरे दो महीनों तक सेना के साथ रहेंगे। विश्व कप के बाद धोनी के संन्यास की भी बातें चल रही थी मगर फिलहाल ये साफ हो गया है कि वो ऐसा नहीं करेंगे। 

chat bot
आपका साथी