IPL 2020 फाइनल से पहले MI को सचिन तेंदुलकर ने दिया मैच जीतने का सबसे बड़ा गुरुमंत्र

IPL 2020 Final MI vs DC दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फाइनल मैच से पहले मुंबई इंडियंस को सचिन तेंदुलकर ने बेहतरीन सलाह दी है कि उन्हें क्या करना चाहिए जिससे कि वो सफल हो सकें। मुंबई अब तक चार बार खिताब जीत चुकी है।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Tue, 10 Nov 2020 01:44 PM (IST) Updated:Tue, 10 Nov 2020 01:46 PM (IST)
IPL 2020 फाइनल से पहले MI को सचिन तेंदुलकर ने दिया मैच जीतने का सबसे बड़ा गुरुमंत्र
आइपीएल 2020 मुंबई इंडियंस की टीम (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2020 Final match Mumbai Indians vs Delhi Capitals: रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस रिकॉर्ड पांचवीं बार आइपीएल खिताब अपने नाम करने के बेहद करीब है और इसके लिए उसे दिल्ली कैपिटल्स पर काबू पाना होगा। वैसे तो मुंबई की टीम छठी बार फाइनल में पहुंची है, लेकिन रोहित की कप्तानी में ये टीम पांचवीं बार फाइनल में है। इससे पहले रोहित की कप्तानी में ये टीम चार बार फाइनल में पहुंची थी और चारों बार ही खिताब जीतने में सफलता हासिल की थी। 

एक बार फिर से रोहित की अगुआई में मुंबई की टीम फाइनल मुकाबले के लिए तैयार है, लेकिन उससे पहले एमआइ के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर ने एक वीडियो के जरिए अपनी टीम के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया है साथ ही उन्हें मैच जीतने के लिए क्या करना चाहिए ये भी कहा है। उन्होंने इस वीडियो में कहा है कि, जब आप मुंबई इंडियंस के लिए खेलने मैदान पर उतरते हैं तो आप अकेले नहीं होते हैं, आपके साथ पूरी फोर्स होती है। पहली और सबसे जरूरी बात है एक परिवार। हम सभी उतार व चढ़ाव में एकसाथ होते हैं। गेम में आपके रास्ते में कई तरह के स्पीड ब्रेकर आएंगे खास तौर पर इस टूर्नामेंट में जो काफी तेजी से चलता है, लेकिन जरूरी है कि आप एक जुट रहें। 

आपको बता दें कि साल 2010 में सचिन की कप्तानी में मुंबई की टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन उसे उप-विजेता बनकर संतोष करना पड़ा। इसके बाद साल 2013, 2015, 2017, 2019 में रोहित की अगुआई में ये टीम फाइनल में पहुंची और खिताब जीतने में भी सफलता हासिल की। साल 2020 में रोहित की कप्तानी में मुंबई फिर से खिताबी जीत के काफी करीब है। इस साल मुंबई ने पहले क्वालीफायर मैच में दिल्ली को हराकर फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी। इसके बाद दिल्ली ने दूसरे क्वालीफायर में हैदराबाद को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। 

chat bot
आपका साथी