Pranab Mukharjee Death: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर खेल जगत ने जताया शोक, ईश्वर आत्मा को सदगति दे

श्री प्रणब मुखर्जी के निधन की जानकारी उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी ने ट्वीट कर दी है। पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर खेल जगत ने भी गहरा दुख जताया है।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Mon, 31 Aug 2020 07:34 PM (IST) Updated:Mon, 31 Aug 2020 07:34 PM (IST)
Pranab Mukharjee Death: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर खेल जगत ने जताया शोक, ईश्वर आत्मा को सदगति दे
Pranab Mukharjee Death: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर खेल जगत ने जताया शोक, ईश्वर आत्मा को सदगति दे

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी का लंबी बीमारी के बाद सोमवार (31 अगस्त) को निधन हो गया। 84 साल मुखर्जी गंभीर रूप से बीमार थे और कोमा में जाने के बाद उनको वेंटिलेटर पर रखा गया था। मुखर्जी के निधन की जानकारी उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी ने ट्वीट कर दी है। पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर खेल जगत ने भी गहरा दुख जताया है।

पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर लिखा, पूर्व राष्ट्रपति के निधन की खबर सुनकर बेहद दुखी हूं। उन्होंने बेहद और प्यार से लगन से दशकों तक देश की सेवा की। उनके परिवार और करीबी लोगों के लिए मेरी संवेदना है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। 

Deeply saddened to hear about the demise of former President Shri Pranab Mukherjee. He served India passionately for several decades.

My condolences to his family & loved ones. May his soul rest in peace. pic.twitter.com/c7tXTSFwYw

— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) August 31, 2020

पूर्व भारतीय कोच और दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने श्री प्रणव मुखर्जी के निधन पर दुखी हूं। उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा हूं।

Heartfelt condolences on the passing of Shri. Pranab Mukherjee. May his soul rest in peace. 🙏🏽— Anil Kumble (@anilkumble1074) August 31, 2020

पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर दिल से संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को सदगति दे।

My heartfelt condolences on the passing away of our former President, Shri #PranabMukherjee . May his soul attain sadgati. pic.twitter.com/8LFpQtx8Sx

— VVS Laxman (@VVSLaxman281) August 31, 2020

पूर्व भारतीय ओपनर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने लिखा, पूर्व राष्ट्रपति के निधन से बेहद दुखी हूं। वह ऐसे नेताओं में गिने जाते थे जिनको सभी प्यार और सम्मान दिया करते थे। ईश्वर उनके परिवार इस दुख की घडी में हिम्मत दे।  

Deeply saddened to hear about the demise of former President Shri Pranab Mukherjee. He belonged to the league of leaders respected & loved across the spectrum. May god give strength to his family & loves ones. The nation will remember his immense contributions forever! pic.twitter.com/aqsilNOOgb— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) August 31, 2020

chat bot
आपका साथी