Ind vs SL: पूर्व भारतीय गेंदबाज ने कहा- पाकिस्तान को श्रीलंका ने हराया था, भारत को भी हराएगा?

सोशल मीडिया पर RP Singh ने लिखा पाकिस्तान को उसी के घर पर श्रीलंका ने टी20 में हराया था क्या भारत को हराकर वो सीरीज ड्रॉ करा सकता है।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Fri, 10 Jan 2020 01:08 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jan 2020 02:35 PM (IST)
Ind vs SL: पूर्व भारतीय गेंदबाज ने कहा- पाकिस्तान को श्रीलंका ने हराया था, भारत को भी हराएगा?
Ind vs SL: पूर्व भारतीय गेंदबाज ने कहा- पाकिस्तान को श्रीलंका ने हराया था, भारत को भी हराएगा?

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के लिए पुणे में जीत की जरूरत है। पूर्व भारतीय गेंदबाज आर पी सिंह ने टीम इंडिया को श्रीलंका से सावधान रहने को कहा है। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा, पाकिस्तान को उसी के घर पर श्रीलंका ने टी20 में हराया था क्या भारत को हराकर वो सीरीज ड्रॉ करा सकता है।

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला आज पुणे में खेला जाना है। गुवाहाटी में खेला जाने वाला पहला टी20 मैच बारिश की वजह से रद करना पड़ा था। इंदौर का दूसरे मुकाबले में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 7 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी। अब तीसरा मैच जीतकर भारत सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा जबकि श्रीलंका इसे जीतकर सीरीज ड्रॉ करा सकता है।

कुछ ही महीने पहले श्रीलंका ने टी20 की नंबर 1 टीम पाकिस्तान को उनके घर में ही हर मैच में मात दी थी। क्या मौजूदा टी20 सीरीज़ में वो ड्रॉ का नतीजा हासिल कर घर लौट सकती है? #INDvSL #हिंदी_दिवस pic.twitter.com/r5pr7ffwua

— R P Singh रुद्र प्रताप सिंह (@rpsingh) January 10, 2020

पूर्व भारतीय गेंदबाज आरपी सिंह ने हिन्दी दिवस पर सोशल मीडिया पर भारत को श्रीलंका के खिलाफ सावधान रहने कहा। ट्विटर पर आरपी ने हिन्दी में ट्वीट करते हुए लिखा, कुछ ही महीने पहले श्रीलंका ने टी20 की नंबर 1 टीम पाकिस्तान को उनके घर में ही हर मैच में मात दी थी। क्या मौजूदा टी20 सीरीज़ में वो ड्रॉ का नतीजा हासिल कर घर लौट सकती है?

पिछले साल पाकिस्तान का दौरा करने वाली श्रीलंका की टीम ने 3 मैचों की टी20 सीरीज में मेजबान का क्लीन स्वीप किया था। दुनिया की नंबर एक टी20 टीम पाकिस्तान को श्रीलंका ने लगातार तीनों मैचों में हराकर सीरीज अपने नाम की थी।

chat bot
आपका साथी