Hardik Pandya ने अपने 2 दिन के बच्चे को गोद में उठाया, शेयर की बच्चे की पहली झलक

हार्दिक ने अपने बच्चे को पहली बार गोद में उठाया और इस सुखद एहसास को भी उन्होंने अपने चाहने वालों के साथ साझा किया।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Sat, 01 Aug 2020 01:40 PM (IST) Updated:Sat, 01 Aug 2020 01:40 PM (IST)
Hardik Pandya ने अपने 2 दिन के बच्चे को गोद में उठाया, शेयर की बच्चे की पहली झलक
Hardik Pandya ने अपने 2 दिन के बच्चे को गोद में उठाया, शेयर की बच्चे की पहली झलक

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या हाल ही में पिता बने हैं। उनकी मंगेतर नताशा स्टेन्कोविक ने गुरुवार को ही एक प्यारे से बच्चे को जन्म दिया है। पिता बनने की खुशी भारतीय स्टार ने सोशल मीडिया पर दी थी। अब उन्होंने अपने बच्चे को पहली बार गोद में उठाया और इस सुखद एहसास को भी उन्होंने अपने चाहने वालों के साथ साझा किया।

हार्दिक पांड्या और उनकी मंगेतर नताशा स्टेन्कोविक गुरुवार को ही एक बच्चे के माता पिता बने हैं। इसी साल जनवरी में पूरे बॉलीवुड स्टाइल में हार्दिक ने नताशा को बीच समंदर में दोस्तों के बीच सगाई के लिए प्रपोज किया था। नताशा ने भी उनके इस प्रस्ताव को स्वीकार कर उनके साथ जिंदगी बिताने का फैसला लिया।

साल के पहले दिन अपने फैंस को हार्दिक ने सगाई की खबर देकर चौंकाया था। सगाई की जानकारी सिर्फ उनके बड़े भाई को थी यहां तक की पिता भी नहीं जानते थे हार्दिक सगाई करने जा रहे हैं।

शनिवार को हार्दिक ने अपने बच्चे की पहली तस्वीर फैंस से साथ साझा की। ट्विटर पर उन्होंने अपने बेटे को गोद में लिए एक तस्वीर पोस्ट की। यह तस्वीर अस्पताल के अंदर की है और हार्दिक ने सिर को ढंक रखा है। वह अस्पताल के नीले कपड़े में नजर आ रहे हैं और उनके पास नर्स खड़ी दिख रही है।

The blessing from God 🙏🏾❤️ pic.twitter.com/xqcmbVIUIr

— hardik pandya (@hardikpandya7) August 1, 2020

उन्होंने तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, यह ईश्वर का आशीर्वाद है।  

We are blessed with our baby boy ❤️🙏🏾 pic.twitter.com/DN6s7aaZVE— hardik pandya (@hardikpandya7) July 30, 2020

इससे पहले गुरुवार को उन्होंने अपने बच्चे के हाथ को अपने हाथ में लेकर तस्वीर शेयर की थी जिसके साथ लिखा था। हमें ईश्वर ने प्यारे से बच्चे का आशीर्वाद दिया है। 

chat bot
आपका साथी