पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने माना- IPL दुनिया की सबसे बड़ी लीग, कोई नहीं इसके आसपास

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल (DC) और कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने पाकिस्तान दौरे पर जा रहे आस्ट्रेलियाई खिलाडियों को शुभकामनाएं दी है। इससे खुश होकर दानिश कनेरिया ने आइपीएल की तारीफ की है। इसे दुनिया की सबसे बड़ी लीग बताई है।

By TaniskEdited By: Publish:Fri, 25 Feb 2022 10:55 AM (IST) Updated:Fri, 25 Feb 2022 11:17 AM (IST)
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने माना- IPL दुनिया की सबसे बड़ी लीग, कोई नहीं इसके आसपास
इंडियन प्रीमियर लीग । ( फाइल फोटो )

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम काफी लंबे समय बाद पाकिस्तान का दौरा कर रही है। ऐसे में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल (DC) और कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से अपने स्कवाएड में शामिल आस्ट्रेलियाइ खिलाड़ियों को दौरे के लिए शुभकामनाएं दी थीं। गौरतलब है कि इस दौरे के कारण आइपीएल 2022 की शुरुआत में कई आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उपलब्ध नहीं होंगे। इससे खुश होकर पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने आइपीएल की तारीफ की है। इसे दुनिया की सबसे बड़ी लीग बताया। साथ ही कहा कि कोई दूसरी लीग उसके आसपास भी नहीं है। 

दिल्ली कैपिटल्स में आस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श और डेविड वार्नर हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने आइपीएल 2022 की नीलामी में आस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस को वापस खरीदा। इन खिलाड़ियों को दोनों फ्रेंचाइजियों ने शुभकामनाएं दी। इसे लेकर कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'आइपीएल फ्रेंचाइजियों ने पाकिस्तान दौरे के लिए आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। वहां कुछ भी गलत नहीं है। भारत हमेशा अपने खिलाड़ियों का समर्थन करता है।'

कनेरिया ने आइपीएल की तारीफ करते हुए कहा, 'आइपीएल दुनिया की सबसे बड़ी लीग है। इससे बड़ा कुछ नहीं है और इसके आसपास भी कोई नहीं है। आइपीएल से जुड़े लोग क्रिकेट में सबसे सम्मानित लोगों में से हैं। हर बार जब कोई टीम पाकिस्तान छोड़ती है तो कुछ लोग भारत को दोष देते हैं। यदि कोई खिलाड़ी दौरे से बाहर हो जाता है, तो दोष भारत पर आ जाता है। कुछ भी गलत होता है, इसके लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया जाता है। लेकिन वहां से कोई रिएक्शन नहीं आता। आइपीएल फ्रेंचाइजियों ने अपने खिलाड़ियों के प्रति जो भाव दिखाया वह बहुत शानदार था।' बता दें कि आइपीएल के 15वां सीजन 26 मार्च से शुरू होगा। 29  मई को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस बार 10 टीमें खेलेंगी। 

chat bot
आपका साथी