मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा 6 लगाने वाले क्रिस गेल गरजे, कहा- अभी मैं पूरी तरह से हूं फिट

क्रिस गेल ने अब तक मुंबई के खिलाफ कुल 44 छक्के लगाए हैं। गेल आइपीएल में मुंबई के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं तो वहीं दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से सुरेश रैना और एबी डिविलियर्स मौजूद हैं।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Sat, 24 Apr 2021 03:12 PM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 03:12 PM (IST)
मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा 6 लगाने वाले क्रिस गेल गरजे, कहा- अभी मैं पूरी तरह से हूं फिट
क्रिस गेल ने मुंबई के खिलाफ नाबाद 43 रन बनाए (एपी फोटो)

नई दिल्ली, जेएनएन। पंजाब किंग्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए मैच में जो जीत मिली उसमें पंजाब के कप्तान केएल राहुल की नाबाद अर्धशतकीय पारी का ब़ड़ा योगदान रहा, लेकिन क्रिस गेल ने भी इस मैच में अच्छी पारी खेली और 35 गेंदों पर 2 छक्के 5 चौकों की मदद से नाबाद 43 रन बनाए। गेल व राहुल की अच्छी बल्लेबाजी के दम पर पंजाब ने मुंबई को 9 विकेट से हराने में सफलता हासिल की।

इन छक्कों की मदद से गेल के अब मुंबई के खिलाफ कुल 44 छक्के हो गए हैं। गेल आइपीएल में मुंबई के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं तो वहीं दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से सुरेश रैना और एबी डिविलियर्स मौजूद हैं। रैना और एबी ने इस टीम के खिलाफ 35-35 छक्के लगाए हैं। वहीं धौनी ने मुंबई के खिलाफ आइपीएल में अब तक कुल 31 छक्के लगाए हैं। 

मुंबई के खिलाफ पंजाब को मिली इस शानदार जीत के बाद क्रिस गेल ने कहा कि, वो पूरी तरह से फिट महसूस कर रहे हैं और इसी वजह से वो आइपीएल 2021 में तेज सिंगल ले पाने में सफल हो पा रहे हैं। क्रिस गेल ने आइपीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट की गई वीडियो मे ये बातें कही। इस वीडियो में गेल अर्शदीप सिंह से बात कर रहे थे और उन्होंने कहा कि, मैं विकेट के बीच तेज से सिंगल लेने के दौरान काफी अच्छा दिख रहा था। मैं काफी फिट महसूस कर रहा हूं और खुद को लेकर सकारात्मक हूं। 

गेल ने कहा कि, मैं अपने खेल का पूरा मजा ले रहा हूं और पूरी तरह से फ्री होकर मूव करने के लिए मैं खूब मसाज करवा रहा हूं। चेन्नई का मौसम काफी अलग है और खून का संचालन पूरी तरह से ठीक है इस वजह से मैं अपने खेल में टॉप पर हू्ं  गेल ने मुंबई के मैच को लेकर कहा कि, कप्तान राहुल ने काफी अच्छी पारी खेली और हमने बल्लेबाजी के लिहाज से काफी अच्छा प्रदर्शन किया। मयंक और कप्तान ने एक आधार सेट कर दिया और फिर हमें आसान जीत मिली। इस विकेट पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। वहीं अर्शदीप ने गेल से कहा कि, ये कंडीशन हमें रोक रही थी और काफी कुछ तेजी से बदल रहा था। हमारा प्लान सिंपल था कि, हमें सही जगह पर हिट करनी है। थर्डमैन पर मेरे लिए आप जैसा बेस्ट फील्डर थे। 

chat bot
आपका साथी