कांग्रेस की राजनीति लोकतंत्र के खिलाफ: जावड़ेकर

केंद्रीय वन राज्य मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि कांग्रेस की राजनीति लोकतंत्र के खिलाफ है। कांग्रेस जनादेश की अवमानना कर रही है। इसके लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी जिम्मेदार हैं।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2015 03:12 AM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2015 03:15 AM (IST)
कांग्रेस की राजनीति लोकतंत्र के खिलाफ: जावड़ेकर

रायपुर [ब्यूरो]। केंद्रीय वन राज्य मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि कांग्रेस की राजनीति लोकतंत्र के खिलाफ है। कांग्रेस जनादेश की अवमानना कर रही है। इसके लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी जिम्मेदार हैं।

जावड़ेकर रविवार को शाम की फ्लाइट से राजधानी रायपुर पहुंचे। वनमंत्री महेश गागड़ा ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांगे जा रहे इस्तीफे को लेकर कहा कि इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता। कांग्रेस के हाथ में जब सत्ता थी तो वे कुछ नहीं कर पाए। जनता ने उन्हें देश में 44 सीटों पर समेट दिया तो अब शोर मचा रहे हैं।

जहां कोयला होगा वहां उत्खनन होगा

प्रदेश में कोयला उत्खनन के मामले के बारे में जावड़ेकर ने कहा कि जहां भी कोयला होगा वहां उत्खनन होगा, लेकिन इसके लिए पर्यावरण नियमों की अनदेखी नहीं होगी।

उत्खनन के लिए पर्यावरण नियमों का पालन कंपनियों से कराया जाएगा। पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर उनकी सरकार जागरूक है। ग्रीन इंडिया मिशन के तहत देश में हरियाली प्रसार के लिए 90 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी