महापौर मधु किन्नर ने ठुकराया एसी वाहन

रायपुर, रायगढ़ [निप्र]। नवनिर्वाचित महापौर का साथी अब हाथी होगा। दरअसल मेयर ने शासन से मिलने वाले एस

By Edited By: Publish:Fri, 09 Jan 2015 06:57 AM (IST) Updated:Fri, 09 Jan 2015 03:36 AM (IST)
महापौर मधु किन्नर ने ठुकराया एसी वाहन

रायपुर, रायगढ़ [निप्र]। नवनिर्वाचित महापौर का साथी अब हाथी होगा। दरअसल मेयर ने शासन से मिलने वाले एसी वाहन को ठुकरा दिया है। इसके बदले गली-गली में घुसने वाला टाटा मैजिक छोटा हाथी की मांग की है। महापौर की मंशा एसी वाहन में घूमने की नहीं, बल्कि लोगों से संपर्क कर उनकी समस्या सुलझाना है। ऐसे में अब महापौर छोटा हाथी में घूमकर लोगों की समस्या सुनेंगे।

महापौर मधु किन्नर अब एसी वाहन के बजाए टाटा मैजिक छोटा हाथी में शहर का भ्रमण करेंगे। मेयर ने शासन की ओर से मिलने वाले एसी वाहन को ठुकरा दिया है। इसके बदले महापौर ने छोटा हाथी की मांग की है।

बताया जाता है कि शहर में ऐसे कई वार्ड हैं जहां बडे़ वाहन नहीं घुसते। ऐसे में गलियों में महापौर मधु लोगों से संपर्क करने छोटा हाथी से जाएंगे। मेयर पद की शपथ लेने के साथ ही मधु ने निगम में काम करना शुरू कर दिया है। गुरुवार दोपहर करीब साढे़ 12 बजे निगम पहुंच कर महापौर चेंबर में बैठी, इस दौरान बाहर तो नहीं निकली। लेकिन चेंबर में ही काम-काज की जानकारी लेती रहीं। हालांकि मेयर ने इस दौरान न तो किसी अधिकारी को तलब किया और न ही किसी कर्मचारी को बुलाया। ऐसे में उनके समर्थकों से ही निगम क्रियाकलाप के बारे में चर्चा करने की बात कही जा रही है। महापौर मधु शहर की साफ-सफाई पर विशेषष ध्यान देंने की बात कह रहीं हैं। इस पर अमल करने के लिए महापौर ने पहले निगम से छोटा हाथी की मांग की है। कहा जा रहा है कि इस छोटे हाथी पर सवार होकर मेयर शहर के छोटे-ब़़डे गलियों में साफ-सफाई का जायजा लेंगी।

खर्च पर कंट्रोल

महापौर को मिलने वाला एसी वाहन पेट्रोल से चलता है। इसके लिए हर माह 60 लीटर पेट्रोल का प्रावधान है। ऐसे में पेट्रोल का खर्च बचाने मेयर ने डीजल वाहन की मांग की है। इसके अलावा अन्य खर्च पर कंट्रोल करने की बात कही जा रही है। निगम में ऐसे ही ताम-झाम के नाम पर लाखों पए फूंका जाता है। अब इन खर्चो पर लगाम लगाने की तैयारी हो रही है। खास बात यह है कि ताम-झाम के नाम पर निगम अधिकारी लाखों डकार जाते हैं।

कर्मचारियों की मांगी सूची

गुरुवार को महापौर मधु ने कार्यालय अधीक्षक से निगम कर्मचारियों की सूची मांगी। मेयर द्वारा सूची की मांग करने के बाद तत्काल कर्मचारियों की सूची उपलब्ध कराई गई।

मोदी स्टाइल में काम शुरू

महापौर मधु किन्नर द्वारा बैठने से पहले मोदी की तर्ज पर कुर्सी को प्रणाम किया। इसके बाद महापौर की कुर्सी पर बैठी। हालांकि मधु किन्नर के अभिवादन का अंदाज निराली है। जिस तरह लोगों का अभिवादन करती है। वैसे ही कुर्सी का अभिवादन कर बैठी थी।

chat bot
आपका साथी