बिल गेट्स को पछाड़ अमेजन के CEO जेफ बेजोस बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति

सोमवार को फोर्ब्स ने विश्व के अरबपति व्यक्तियों की सूची जारी की है। इसमें जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गये हैं

By Surbhi JainEdited By: Publish:Tue, 19 Jun 2018 11:59 AM (IST) Updated:Tue, 19 Jun 2018 12:18 PM (IST)
बिल गेट्स को पछाड़ अमेजन के CEO जेफ बेजोस बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। अमेजन के संस्थापक व सीईओ जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गये हैं। बेजोस की कुल संपत्ति 141.9 अरब डॉलर हो गई है। सोमवार को फोर्ब्स ने विश्व के अरबपति व्यक्तियों की सूची जारी की है।

जानकारी के लिए बता दें कि बेजोस की संपत्ति एक जून से अबतक पांच बिलियन डॉलर बढ़ गई है। इसके बाद उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन के मुख्य संस्थापक बिल गेट्स को पछाड़ दिया। गौरतलब है कि बिल गेट्स 92.9 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गये हैं। इसी तरह दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफेट 82.2 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर है।

जेफ बेजोस इस साल की शुरुआत में भी आधिकारिक रूप से दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए थे। उनकी ऑनलाइन रिटेलर अमेजन कंपनी दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी है। पहले स्थान पर आईफोन निर्माता कंपनी एप्पल है।

जानिए जेफ बेजोस और अमेजन के जुड़े कुछ तथ्य:

- जेफ बेजोस जन्म से ही समृद्ध परिवार से थे। उनका जन्म 12 जनवरी 1964 में न्यू मैक्सिको में हुआ था। उनका परिवार 25 हजार एकड़ जमीन का आसामी था।

- उनके चर्चे तब भी धनी वर्ग में होते थे। पढ़ने में बेहतर बेजॉस ने अपनी तरक्की के संकेत बचपन में ही दे दिए थे। वे नेशनल मेरिट स्कॉलर रहे हैं।

- फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी से उन्होंने सिल्वर नाइट पुरस्कार जीता और बाद में प्रिंसटन विवि से स्नातक की परीक्षा पास की।

- अमेजन सिर्फ ऑनलाइन किताबे बेचने के लिए बनाई गई थी। इसपर बिकने वाली पहली किताब का नाम “Fluid Concepts and Creative Analogies” था।

- अमेजन का कारोबार केवल ऑनलाइन बिक्री तक ही सीमित नहीं रहा है। बेजॉस ने 'ब्लू ऑरिजिन' कंपनी बनाई है। यह एक ऐसा रॉकेट बनाने की तैयारी में है, जो लोगों को अंतरिक्ष की सैर कराएगा। बेजोस ने वर्ष 2013 में 'वॉशिंगटन पोस्ट' को खरीदा था। उन्होंने इसके लिए 25 करोड़ डॉलर चुकाए थे।

chat bot
आपका साथी