जानिए कितने तरह के होते हैं मोटर इंश्योरेंस, आपको क्या कुछ मिलते हैं फायदे

दो पहिया वाहन बीमा भारत में काफी लोकप्रिय है। इस इंश्योरेंस प्लान में बाइक और स्कूटर के लिए सुरक्षा दी जाती है

By NiteshEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 01:21 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 05:30 PM (IST)
जानिए कितने तरह के होते हैं मोटर इंश्योरेंस, आपको क्या कुछ मिलते हैं फायदे
जानिए कितने तरह के होते हैं मोटर इंश्योरेंस, आपको क्या कुछ मिलते हैं फायदे

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। आमतौर पर लोगों को विभिन्न प्रकार के मोटर इंश्योरेंस के बारे में जानकारी नहीं होती है। मोटर इंश्योरेंस में कई तरह के कवरेज होते हैं जो दो पहिया वाहन, कार, ट्रक और अन्य वाहनों के लिए आते हैं। मोटर इंश्योरेंस का मुख्य उद्देश्य अपनी गाड़ी को पूर्ण संरक्षण देना होता है। नियमों के मुताबिक भारतीय सड़क पर चलने वाली हर गाड़ी का इंश्योरेंस कराना अनिवार्य है। हम इस खबर में आपको विभिन्न तरह के मोटर इंश्योरेंस के बारे में बता रहे हैं।

विभिन्न प्रकार के मोटर इंश्योरेंसः-

कार इंश्योरेंस: कार इंश्योरेंस, आकस्मिक हानि या तीसरे पक्ष के नुकसान से कार को कवरेज देता है जब भी कार इंश्योरेंस पॉलिसी का चयन करें तो सबसे पहले विभिन्न इंश्योरेंस कंपनियों की ओर से दिए जाने वाले प्रीमियम की तुलना करें कि आपके लिए कौन सी कंपनी का प्लान बेहतर है। प्रीमियम की रकम कार के बनने के साल और मूल्य पर निर्भर करती है।

दो पहिया वाहन इंश्योरेंस: दो पहिया वाहन बीमा भारत में काफी लोकप्रिय है। इस इंश्योरेंस प्लान में बाइक और स्कूटर के लिए सुरक्षा दी जाती है। इसकी पॉलिसी की विशेषताएं कार इंश्योरेंस के समान होती हैं।

व्यावसायिक वाहन इंश्योरेंस: इस इंश्योरेंस के तहत वाणिज्यिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले वाहन जैसे बस, एम्बुलेंस, ट्रक, कृषि वाहन इत्यादि आते हैं। इनकी भी मिलने वाली सेवाएं कार और दोपहिया बीमा की तरह होती हैं। इसके तहत तीसरे पक्ष की मौत या चोट के दावों को भी शामिल किया गया है।

थर्ड पार्टी इंश्योरेंस पॉलिसी: सड़कों पर चल रहे सभी वाहनों के लिए मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के अनुसार तीसरे पक्ष की देयता बीमा को अनिवार्य किया गया है। इस पॉलिसी में तीसरा व्यक्ति शामिल होता है जो आपकी कार से हुई दुर्घटना में घायल होता है। इस पॉलिसी में इंश्योरेंसकर्ता को कोई सीधा लाभ नहीं मिलता।

व्यापक इंश्योरेंस: व्यापक कार बीमा आपके वाहन के लिए मिलने वाले सुरक्षा के उच्चतम स्तरों में से एक है। इस बीमा पॉलिसी में आपको तीसरे पक्ष की देयता, प्राकृतिक/मानव निर्मित आपदाओं आदि के लिए सुरक्षा मिलती है। इसके अलावा पॉलिसीधारक को व्यक्तिगत दुर्घटना कवर से भी लाभ मिलता है।

एड-ऑन कवर:-

शून्य मूल्यह्रास कवर: अपने मोटर बीमा को बढ़ाने के लिए यह सबसे आम एड-ऑन कवरों में से एक है। इसके तहत सुनिश्चित होता है कि पॉलिसीधारक को दुर्घटना के बाद रिप्लेस पार्ट्स के मूल्य पर पूरी राशि मिलेगी।

रोडसाइड कवर: इस पॉलिसी कवर में अगर आपके रिमोट लोकेशन में फंसने पर, खासकर तब जब गाड़ी की बैटरी खराब या डिस्चार्ज हो गई है या, टायर में कोई दिक्कत है, या फिर आपके गाड़ी में ईंधन खत्म है तो आपको मदद मिलेगी। पॉलिसीधारक बैटरी रिचार्ज, ईंधन सहायता, टैक्सी, आवास सहायता इत्यादि जैसी सेवाओं का भी लाभ उठा सकता है।

इंजन और इलेक्ट्रॉनिक सर्किट कवर: यह कवर बीमाकृत वाहन के इंजन या इलेक्ट्रॉनिक सर्किट के कारण होने वाली किसी भी क्षति के कारण किए गए खर्चों से बचाता है। 

chat bot
आपका साथी