SBI को चालू वित्त वर्ष में 12-14 फीसद की कर्ज वृद्धि की उम्मीद

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को इस वित्त वर्ष में कर्ज कारोबार में 12 से 14 फीसद की कर्ज वृद्धि की उम्मीद है।

By NiteshEdited By: Publish:Mon, 19 Aug 2019 12:24 PM (IST) Updated:Mon, 19 Aug 2019 12:24 PM (IST)
SBI को चालू वित्त वर्ष में 12-14 फीसद की कर्ज वृद्धि की उम्मीद
SBI को चालू वित्त वर्ष में 12-14 फीसद की कर्ज वृद्धि की उम्मीद

कोलकाता, (पीटीआइ)। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को इस वित्त वर्ष में कर्ज कारोबार में 12 से 14 फीसद की कर्ज वृद्धि की उम्मीद है। बैंक के चेयरमैन रजनीश कुमार ने यह बात कही। पिछले वित्त वर्ष में बैंक की कर्ज वृद्धि दर 14 फीसदरही। कुमार ने कहा कि बैंक के बैलेंस शीट का आकार देखते हुए 12 से 14 फीसदकी कर्ज वृद्धि दर संतोषजनक है। उन्होंने कहा कि बैंक का कर्ज पोर्टफोलियो करीब 23 लाख करोड़ रुपये का है। कुमार ने कहा कि बैंक के पास कर्ज देने के लिए धन है। उन्होंने कहा कि फिलहाल कॉरपोरेट कर्ज की मांग में तेजी की जरूरत है।

एसबीआई चेयरमैन के मुताबिक, बैंक के कुल कर्ज कोरोबार में खुदरा कर्ज की 57 फीसदऔर कॉरपोरेट कर्ज की 43 फीसदहिस्सेदारी है। उन्होंने कहा कि इसके अनुपात में कोई बड़ा बदलाव आने का अनुमान नहीं है। कृषि कर्ज में बढ़ते एनपीए के बारे में कुमार ने कहा कि कृषि कर्ज से निपटने की जरूरत है। कृषि में अधिक एनपीए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि कृषि कर्ज माफी योजनाओं के कारण कृषि क्षेत्र में कर्ज का प्रवाह प्रभावित हुआ है। 

chat bot
आपका साथी