भारी गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 297 अंक टूटा

ब्रेंट वायदा 0.33 फीसद की बढ़त के साथ 67.42 डॉलर प्रति बैरल पर था।

By NiteshEdited By: Publish:Thu, 26 Dec 2019 06:02 PM (IST) Updated:Thu, 26 Dec 2019 06:02 PM (IST)
भारी गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 297 अंक टूटा
भारी गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 297 अंक टूटा

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स में गुरुवार को 297 अंक की कमी आई। सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान एक समय 328.37 अंक तक नीचे आ गया था। अंत में यह 297.50 अंक या 0.72 फीसद के नुकसान से 41,163.76 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 41,132.89 अंक तक नीचे आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 88 अंक या 0.72 फीसद के नुकसान से 12,126.55 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल में सबसे अधिक 2.23 फीसद की गिरावट आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी, सनफार्मा, एचडीएफसी बैंक, मारुति, टाइटन और कोटक बैंक के शेयर भी नुकसान में रहे। दूसरी ओर ओएनजीसी, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 1.63 फीसद तक चढ़ गए।

चीन का शंघाई, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 71.27 प्रति डॉलर पर स्थिर रुख के साथ चल रहा था। ब्रेंट वायदा 0.33 फीसद की बढ़त के साथ 67.42 डॉलर प्रति बैरल पर था। 

chat bot
आपका साथी