सेंसेक्स 27 हजार से नीचे आया

अमेरिका में जल्द ही ब्याज दर बढ़ने की आशंका और मध्यपूर्व के बिगड़ते हालात देख निवेशकों ने गुरुवार को भी बिकवाली की। इसके चलते दलाल स्ट्रीट में लगातार तीसरे सत्र में गिरावट जारी रही। इस दिन बंबई शेयर बाजार [बीएसई] का सेंसेक्स 61.54 अंक टूटकर 26995.87 पर बंद हुआ।

By Edited By: Publish:Thu, 11 Sep 2014 10:18 AM (IST) Updated:Thu, 11 Sep 2014 09:40 PM (IST)
सेंसेक्स 27 हजार से नीचे आया

मुंबई। अमेरिका में जल्द ही ब्याज दर बढ़ने की आशंका और मध्यपूर्व के बिगड़ते हालात देख निवेशकों ने गुरुवार को भी बिकवाली की। इसके चलते दलाल स्ट्रीट में लगातार तीसरे सत्र में गिरावट जारी रही। इस दिन बंबई शेयर बाजार [बीएसई] का सेंसेक्स 61.54 अंक टूटकर 26995.87 पर बंद हुआ। इन तीन सत्रों में यह संवेदी सूचकांक 324 अंक लुढ़क चुका है। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज [एनएसई] का निफ्टी 8.40 अंक की कमजोरी के साथ 8085.70 पर बंद हुआ।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 27143.22 अंक पर मजबूत खुला। यह ऊंचे में 27150.78 अंक तक गया। इसके बाद मुनाफावसूली का शिकार हो गया। नीचे में यह सूचकांक 26904.50 अंक तक लुढ़का। इस दिन बीएसई में हेल्थकेयर व मेटल कंपनियों के शेयरों पर बिकवाली की सबसे ज्यादा मार पड़ी। इसके उलट ऑटो, कैपिटल गुड्स और पावर के शेयरों में निवेशकों ने दिलचस्पी दिखाई। सेंसेक्स की तीस कंपनियों में 16 के शेयर नुकसान में रहे, जबकि 14 में बढ़त दर्ज हुई।

chat bot
आपका साथी