सेंसेक्स धड़ाम, 280 अंक गिरकर 24,539 पर बंद

क्रेडिट पॉलिसी से पहले बाजार में हल्की बढ़त के साथ कारोबार देखा गया। दिन ढलते ही बाजार मायूसी में डूब गया। सेंसेक्स 285.83 अंक नीचे गिरकर 24,539 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 100.40 अंक गिरते हुए 7,455.55 के स्तर पर बंद हुआ।

By Kamal VermaEdited By: Publish:Tue, 02 Feb 2016 10:05 AM (IST) Updated:Tue, 02 Feb 2016 03:58 PM (IST)
सेंसेक्स धड़ाम, 280 अंक गिरकर 24,539 पर बंद

मुंबई। क्रेडिट पॉलिसी से पहले बाजार में हल्की बढ़त के साथ कारोबार देखा गया। दिन ढलते ही बाजार मायूसी में डूब गया। सेंसेक्स 285.83 अंक नीचे गिरकर 24,539 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 100.40 अंक गिरते हुए 7,455.55 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबारी सत्र के दूसरे दिन बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 45 अंकों की बढ़त के साथ 24868.21 अंकों पर खुला। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 8.85 अंक यानि 0.12 फीसदी चढ़कर 7564 के स्तर पर खुला।

डॉलर के मुकाबले रुपये में सपाट कारोबार देखा जा रहा है। 1 डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 1 पैसे की गिरावट के साथ 67.85 पर खुला है। सोमवार को रुपया 67.84 पर बंद हुआ था।

chat bot
आपका साथी