बिकवाली की चपेट में आया शेयर बाजार, सेंसेक्स 406 अंक टूटा

अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले खराब संकेतों से घरेलू बाजारों में जोरदार गिरावट आई है। क्यूई3 में जल्द कटौती का असर घरेलू बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है। इसके अलावा, कमजोर रुपये ने भी बाजार पर दबाव बनाया है।

By Edited By: Publish:Thu, 21 Nov 2013 09:54 AM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2015 06:40 PM (IST)
बिकवाली की चपेट में आया शेयर बाजार, सेंसेक्स 406 अंक टूटा

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले खराब संकेतों से घरेलू बाजारों में जोरदार गिरावट आई है। क्यूई3 में जल्द कटौती का असर घरेलू बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है। इसके अलावा, कमजोर रुपये ने भी बाजार पर दबाव बनाया है।

बाजार आज लगातार दूसरे दिन गिरावट के शिकार हुए हैं। आखिरी घंटे में बिकवाली का दबाव बढ़ने से सेंसेक्स और निफ्टी की हालत खस्ता हो गई। कारोबार के अंत में 30 शेयरों वाला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 406.08 अंक की गिरावट के साथ 20,229.05 पर पहुंच कर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला नेशनल स्टॉल एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी भी 123.85 अंक टूटकर 5,999.05 पर बंद हुआ।

बैंक, कैपिटल गुड्स, पावर, रियल्टी, एफएमसीजी और ऑयल एंड गैस शेयरों की पिटाई से भारतीय बाजार गिरे हैं। बाजार के कारोबार में आलम ये है कि बीएसई के सभी प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में हैं। हालांकि, दिग्गजों की तरह मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में नरमी नहीं है।

कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 143 अंक की गिरावट के साथ 20,492.5 के स्तर पर खुला और बिकवाली की चपेट में आ गया।

आज बाजार पर अमेरिका में क्यूई3 में जल्द कटौती होने के संकेतों ने दबाव बनाने का काम किया है। साथ ही रुपये की कमजोरी भी घरेलू बाजारों के लिए संकट बनकर सामने आई है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 0.5 फीसद की गिरावट के साथ 63 के करीब आ गया है। वहीं वैश्रि्वक शेयर बाजारों में भी चौतरफा बिकवाली हावी है।

chat bot
आपका साथी