RIL की AGM में बोले मुकेश अंबानी, इंटरनेट डाटा इस्तेमाल के मामले में भारत ने चीन और अमेरिका को पछाड़ा

RIL की 40वीं AGM में अंबानी ने वर्ष 1970 से लेकर अब तक के सफर की उपलब्धियों को गिनाया है

By Surbhi JainEdited By: Publish:Fri, 21 Jul 2017 10:40 AM (IST) Updated:Fri, 21 Jul 2017 12:18 PM (IST)
RIL की AGM में बोले मुकेश अंबानी, इंटरनेट डाटा इस्तेमाल के मामले में भारत ने चीन और अमेरिका को पछाड़ा
RIL की AGM में बोले मुकेश अंबानी, इंटरनेट डाटा इस्तेमाल के मामले में भारत ने चीन और अमेरिका को पछाड़ा

नई दिल्ली (जेएनएन)। मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की शेयरधारकों के साथ शुक्रवार को 40वीं एजीएम (एनुअल जनरल मीटिंग) शुरू हो गई है। मुकेश अंबानी ने कंपनी पर भरोसा करने के लिए शेयर धारकों का शुक्रिया अदा किया। यह एजीएम मुंबई के बिड़ला मातोश्री सभागार में हो रही है। अंबानी ने इस बैठक में 1970 से लेकर अब तक के सफर की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने बताया कि साल 1970 में कंपनी का टर्नओवर 70 करोड़ था वो आज 3 लाख 30,000 करोड़ तक पहुंच गया है। वहीं कंपनी की कुल एसेट्स भी 33 करोड़ से 7 लाख करोड़ हो गई। यह करीब 20,000 गुना का इजाफा है। मुकेश अंबानी ने कहा कि कंपनी बीते 40 सालों में सबसे बड़ी कंपनी बन गई है।

40 सालों में कंपनी ने हासिल की बड़ी ग्रोथ:
मुकेश अंबानी ने कहा कि कंपनी ने बीते 40 सालों में बड़ी ग्रोथ हासिल की। उन्होंने कहा कि कंपनी की ग्रोथ इस दौरान 4700 गुना बढ़ी। इस दौरान कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 10 करोड़ से 5 लाख करोड़ रुपए हो गया। यह करीब 50,000 गुना का इजाफा है। वहीं बीते 40 साल में कंपनी का नेट मुनाफा 10,000 गुना बढ़ा है। अंबानी ने बताया कि इस दौरान कंपनी की नेट आय 3.66 लाख करोड़ हो गई।

निवेशकों के पैसे हुए दोगुने:
अंबानी ने कंपनी पर भरोसा जताने के लिए अपने निवेशकों का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बीते 2.5 सालों मे निवेशकों के पैसे दोगुने हो गए। अंबानी ने बीते 40 सालों का जिक्र करते हुए कहा कि कंपनी ने टेक्सटाइल कंपनी से कई सेक्टर में अपना विस्तार किया है।

और क्या कहा मुकेश अंबानी ने-

मुकेश अंबानी ने कहा, " मैं यह 40 वर्ष केवल धीरूभाई अंबानी को समर्पित करना चाहता हूं।" बीते 170 दिनों में जियो ने 10 करोड़ यूजर्स जोड़ लिए हैं। मोबाइल डेटा यूसेज के मामले में भारत ने अमेरिका और चीन को पीछे छोड़ दिया है। हमारे बिजनेस में दुनियाभर से करीब 2,50,000 कर्मचारी जुड़े हुए हैं। महज चार दशकों में रिलायंस एक छोटे से स्टार्ट अप से दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। वर्तमान में जियो के पास 12.5 करोड़ ग्राहक हैं। दस महीनों में जियो ने वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाया।

जियो दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला नेटवर्क बना। जियो की ग्रोथ फेसबुक से भी ज्‍यादा रही है। जियो ने हर सेंकेंड में 7 ग्राहक जोड़े। आने वाले समय में जियो 99 फीसद जनसंख्‍या तक कनेक्टिविटी पहुंचाएगा। जियो ने तीन वर्ष में 2 जी से बड़ा 4 जी नेटवर्क खड़ा कर दिया है। इस वर्ष के अंत तक सभी जियो फोन मेड इन इंडिया होगें। रिलायंस जल्‍द ही ऑप्‍टिकल फाइबर आधारित ब्रॉडबैंड लॉन्‍च करेगा। हर हफ्ते 50 हजार जियो फोन उपलब्‍ध कराए जाएंगे। जियो फोन फ्री में दिया जाएगा, इसके लिए 1500 रुपए की रिफंडेबल राशि जमा करनी होगी। यह राशि तीन साल बाद वापस मिल जाएगी जियो फोन 15 अगस्त से मिलेगा इसके लिए 24 अगस्‍त से बुकिंग शुरू होगी। इस फोन की डिलिवरी सितंबर से शुरू हागी।

यह भी पढ़ें: FY18 Q1 Result: रिलायंस इंडस्ट्री के मुनाफे में आया 28 फीसद का उछाल, शुद्ध लाभ 9,108 करोड़ रुपए का रहा

chat bot
आपका साथी