पेट्रोल की कीमतों में आई गिरावट, जानिए अब क्या देना होगा आपको दाम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत में गिरावट आई है। पेट्रोल यहां 15 पैसे सस्ता होकर 72.37 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। डीजल की कीमत अपने पुराने भाव पर ही है।

By Pawan JayaswalEdited By: Publish:Mon, 05 Aug 2019 09:23 AM (IST) Updated:Mon, 05 Aug 2019 09:23 AM (IST)
पेट्रोल की कीमतों में आई गिरावट, जानिए अब क्या देना होगा आपको दाम
पेट्रोल की कीमतों में आई गिरावट, जानिए अब क्या देना होगा आपको दाम

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी सहित देश के कई महानगरों में आज सोमवार को पेट्रोल के भाव में कमी आई है। पेट्रोल के भाव में आज 15 से 16 पैसे की कमी आई है। अर्थात अब आपको पेट्रोल खरीदने के लिए कम कीमत चुकानी होगी। वहीं, डीजल की कीमतें अपने पुराने भाव पर ही बनी हुई है। आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में पेट्रोल और डीजल किस कीमत बिक रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत में गिरावट आई है। पेट्रोल यहां 15 पैसे सस्ता होकर 72.37 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। उधर दिल्ली में डीजल आज अपने पुराने भाव 65.94 रुपये प्रति लीटर पर ही रहा।

कोलकाता की बात करें, तो यहां आज पेट्रोल 15 पैसे सस्ता हुआ हैं। यहां अब पेट्रोल की कीमत 75.06 रुपये प्रति लीटर हो गई है और डीजल पुराने भाव 68.17 रुपये प्रति लीटर पर बरकरार है। मायानगरी मुंबई की बात करें, तो यहां पेट्रोल 15 पैसे सस्ता होकर 78.02 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है और डीजल पुराने भाव 69.11 पर बरकरार है। उधर चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 16 पैसे सस्ती होकर 75.18 रुपये प्रति लीटर पर आ गई है। यहां डीजल अपने पुराने भाव 69.64 रुपये प्रति लीटर पर ही मिल रहा है।

अब दिल्ली से सटे क्षेत्र नोएडा और गुरुग्राम में पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानते हैं। नोएडा में आज पेट्रोल दिल्ली से सस्ता 71.86 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। डी़जल भी यहां दिल्ली से सस्ता 65.10 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं, गुरुग्राम में आज पेट्रोल 72.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 65.22 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी