पेट्रोल-डीजल: दिल्ली में पांच साल की ऊंचाई पर दाम, जानिए अपने शहर का हाल

दिल्ली में 18 पैसे की बढ़त के साथ डीजल की कीमत भी सर्वोच्च स्तर 64.58 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है

By Surbhi JainEdited By: Publish:Mon, 02 Apr 2018 09:46 AM (IST) Updated:Tue, 03 Apr 2018 07:40 AM (IST)
पेट्रोल-डीजल: दिल्ली में पांच साल की ऊंचाई पर दाम, जानिए अपने शहर का हाल
पेट्रोल-डीजल: दिल्ली में पांच साल की ऊंचाई पर दाम, जानिए अपने शहर का हाल

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 5 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। करीब पांच सालों से पेट्रोल और डीजल में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। आज दिल्ली में पेट्रोल 73.83 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से और डीजल 64.69 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

मेट्रो शहरों में आज पेट्रोल के दाम: दिल्ली में आज पेट्रोल 73 रुपए 83 पैसे के स्तर पर पहुंच गया है जो कि सितंबर 2013 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है।

बीते कुछ दिनों से पेट्रोल के दाम: आप देख सकते हैं कि मार्च महीने के दौरान हर दिन पेट्रोल की कीमत में इजाफा हुआ है। वहीं कोलकाता और मुंबई में भी कुछ ऐसा ही हाल है।

पांच साल पहले दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें: आप देख सकते हैं इससे पहले दिल्ली में 1 सितंबर 2013 को पेट्रोल के दाम 74 रुपए 10 पैसे पर पहुंच गए थे। ये दाम क्रमश: दिल्ली कोलकाता और मुंबई के हैं।

मेट्रो शहरों में आज डीजल के दाम:

पांच सालों में डीजल का हाल: बीते पांच सालों के दौरान खासकर दिल्ली में डीजल की कीमतों में बड़ा इजाफा हुआ है। वहीं कोलकाता और मुंपई में भी डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। आप चार्ट में देख सकते हैं कि सितंबर 2013 में पेट्रोल के दाम 51 रुपए 97 पैसे थे।

मार्च महीने में डीजल का हाल: अकेले मार्च महीने में दिल्ली में डीजल  62 से 65 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं कोलकाता और मुंबई में भी डीजल के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं।

पेट्रोलियम मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए सरकार से इनमें कटौती की मांग की थी, लेकिन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आम बजट में इन मांगों को नजरअंदाज कर दिया था। दक्षिण एशियाई देशों में भारत में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें सबसे ज्यादा हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की गिरती कीमतों का लाभ लेने के लिए केंद्र सरकार ने नवंबर, 2014 से जनवरी, 2016 के बीच नौ बार उत्पाद शुल्क में वृद्धि की थी। हालांकि कीमतों में फिर तेजी आने के बाद इसमें कटौती नहीं की गई। पिछले साल अक्टूबर में उत्पाद शुल्क में दो रुपये की कटौती की गई थी।

दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी व पीएनजी भी महंगी

दिल्ली में रविवार को सीएनजी व पीएनजी की कीमतों में भी वृद्धि दर्ज की गई। सीएनजी की कीमत में 90 पैसे व पीएनजी में 1.15 रुपये की वृद्धि हुई। इसके बाद दिल्ली में सीएनजी 40.61 रुपये प्रति किलो और नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद में 47.05 रुपये प्रति किलो हो गई। रेवाड़ी में सीएनजी की कीमत 95 पैसे बढ़कर 50.67 रुपये प्रति किलो हो गई है। दिल्ली में पीएनजी 27.14 रुपये प्रति एससीएम (स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर) हो गई है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद में कीमत 28.84 रुपये प्रति एससीएम होगी।

chat bot
आपका साथी