Petrol Diesel Price: खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई गिरावट, जानिए कितने घट गए हैं दाम

Petrol Diesel Price दिल्ली में आज पेट्रोल में 10 पैसे की गिरावट हुई है जिससे एक लीटर पेट्रोल का भाव 74.51 रुपये पर आ गया है। वहीं डीजल में यहां 6 पैसे की गिरावट हुई है

By Pawan JayaswalEdited By: Publish:Thu, 03 Oct 2019 09:27 AM (IST) Updated:Thu, 03 Oct 2019 09:27 AM (IST)
Petrol Diesel Price: खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई गिरावट, जानिए कितने घट गए हैं दाम
Petrol Diesel Price: खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई गिरावट, जानिए कितने घट गए हैं दाम

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। पेट्रोल-डीजल की खरीद करने वालों के लिए खुशखबरी है। आज गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी सहित देश के कई महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट आई है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में यह गिरावट लंबे समय बाद देखने को मिली है। इससे पहले सऊदी अरामको के तेल कुंओं पर ड्रोन हमले के कारण लगातार पेट्रोल व डीजल की कीमतों में इजाफा हो रहा था। गौरतलब है कि बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। भाव में गिरावट आने से आज आपको पेट्रोल और डीजल खरीदने के लिए नई घटी हुई कीमतें चुकानी होंगी, जो कि सभी के लिए राहत भरी बात है। आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में पेट्रोल और डीजल क्या भाव बिक रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल में 10 पैसे की गिरावट हुई है, जिससे एक लीटर पेट्रोल का भाव 74.51 रुपये पर आ गया है। वहीं डीजल में 6 पैसे की गिरावट हुई है, जिससे एक लीटर डीजल का भाव 67.43 रुपये पर आ गया है। कोलकाता की बात करें, तो यहां आज पेट्रोल 9 पैसे की गिरावट के साथ 77.14 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 6 पैसे की गिरावट के साथ 69.79 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

मायानगरी मुंबई की बात करें, तो यहां पेट्रोल में 10 पैसे की गिरावट आई है, इससे यहां पेट्रोल 80.11 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल में 7 पैसे की गिरावट आने से यह 70.69 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। उधर चेन्नई में पेट्रोल 10 पैसे सस्ता होकर 77.40 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 6 पैसे सस्ता होकर 71.24 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

अब दिल्ली से सटे क्षेत्र गुरुग्राम और नोएडा में पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानते हैं। नोएडा में आज पेट्रोल 10 पैसे सस्ता होकर 75.86 रुपये प्रति लीटर पर और डी़जल 6 पैसे सस्ता होकर 67.70 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। उधर गुरुग्राम में आज पेट्रोल 8 पैसे सस्ता होकर 74.06 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल भी 6 पैसे सस्ता होकर 66.49 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

chat bot
आपका साथी