महाराष्ट्र में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, शराब-सिगरेट, सोना-चांदी

महाराष्ट्र में मानसून की मार के बाद सूखे के हालात से उबरने के लिए महाराष्ट्र सराकर ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढोतरी करने का निर्णय लिया है। सोने और चांदी के साथ शराब और सिगरेट के दाम में इजाफा किया जाएगा।

By Gunateet OjhaEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2015 03:03 PM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2015 03:17 PM (IST)
महाराष्ट्र में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, शराब-सिगरेट, सोना-चांदी

नई दिल्ली। सूखे के हालात से उबरने के लिए और देश को स्वच्छ बनाने में भागीदारी के लिए महाराष्ट्र सराकर ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढोतरी करने का निर्णय लिया है। सोने और चांदी के साथ शराब और सिगरेट के दाम में इजाफा किया जाएगा।

राज्य में पेट्रोल-डीजल 2 रुपये महंगा हो रहा है। तेल की बढ़ी हुई कीमतें गुरुवार आधी रात से लागू हो जाएंगी। इसके साथ ही सिगरेट और शराब पर भी पांच फीसद टैक्स बढ़ाया गया है। सोने-चांदी पर 1.2 फीसदी टैक्स बढ़ाया गया है.

बीते सप्ताह नीति आयोग की बैठक में यह फैसला लिया गया था। अगले पांच सालों में देश को स्वच्छ बनाने के लिए ज्यादा पैसे की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में पेट्रोल, डीजल और खनिज पदार्थों के अलावा भी कुछ चीजों पर टैक्स बढ़ाने का फैसला लिया गया था। महाराष्ट्र सरकार ने सबसे पहले यह फैसला लागू किया है।

chat bot
आपका साथी