जनधन खाते: बीते 15 दिनों में निकाले गए 3,285 करोड़ रुपए

केंद्र सरकार की ओर से लिए गए नोटबंदी के फैसले के बाद तेजी से सक्रिय हुए जन-धन खातों से बीते 15 दिनों के भीतर 3,285 रुपए निकाले गए हैं।

By Praveen DwivediEdited By: Publish:Sun, 01 Jan 2017 04:32 PM (IST) Updated:Sun, 01 Jan 2017 04:34 PM (IST)
जनधन खाते: बीते 15 दिनों में निकाले गए 3,285 करोड़ रुपए

नई दिल्ली: केंद्र सरकार की ओर से लिए गए नोटबंदी के फैसले के बाद तेजी से सक्रिय हुए जन-धन खातों से बीते 15 दिनों के भीतर 3,285 रुपए निकाले गए हैं। आपको बता दें नोटबंदी के बाद इन खातों में लोगों ने भारी मात्रा में नकदी जमा की गई थी। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने नोटबंदी का फैसला बीते 8 नवंबर को लिया था।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 7 दिसंबर को समाप्त में जनधन खातों में जमा 74,610 करोड़ रुपए रिकार्ड स्तर पर पहुंच गए थे। हालांकि इसके कुछ दिनों बाद जमा राशि में गिरावट देखने को मिली। नोटबंदी प्रक्रिया समाप्त होने से दो दिन पहले यानी 28 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में यह घटकर 71,037 करोड़ रुपए रह गई।

आपको बता दें कि जनधन खातों के दुरुपयोग को रोकने के लिए जनधन खातों से निकासी की ऊपरी सीमा 10,000 रुपए प्रतिमाह तय की गई, जिसके बावजूद पिछले 15 दिनों में इन खातों से 3,285 करोड़ रुपए निकाले गए। जनधन खातों में जमा की ऊपरी सीमा 50,000 रुपए तय की गई है।

जानकारी के मुताबिक 9 नवंबर को 25.5 करोड़ जनधन खातों में कुल जमा राशि 45,636.61 करोड़ रुपए थी। बीते 8 नवंबर को 500 और 1,000 का नोट बंद करने की घोषणा के बाद इन खातों में जमा में एक महीने में 28,973 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ था।

chat bot
आपका साथी