Jagran Naya Bharat SME Awards 2021 : 'वूमेन एंटरप्रेन्योर ऑफ दी ईयर' के लिए ये हैं दावेदार, उम्मीदवार को जिताने के लिए अभी वोट करें

Jagran Naya Bharat SME Awards 2021 भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा इकोसिस्टम है। खास बात यह है कि इस इकोसिस्टम में महिला नेतृत्व मुख्य पार्ट है। दरअसल महिला नेतृत्व वाली कंपनियों की संख्या तेजी से आगे बढ़ रही है।

By Ashish DeepEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 12:18 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 12:18 PM (IST)
Jagran Naya Bharat SME Awards 2021 : 'वूमेन एंटरप्रेन्योर ऑफ दी ईयर' के लिए ये हैं दावेदार, उम्मीदवार को जिताने के लिए अभी वोट करें
भारत सरकार ने भी महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए लोन की फंड में छूट की व्यवस्था की है।

नई दिल्‍ली, बिजनेस डेस्‍क। भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा इकोसिस्टम है। खास बात यह है कि इस इकोसिस्टम में महिला नेतृत्व मुख्य पार्ट है। दरअसल, महिला नेतृत्व वाली कंपनियों की संख्या तेजी से आगे बढ़ रही है। भारत सरकार ने भी महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए लोन की फंड में छूट की व्यवस्था की है।

पिछले एक दशक में भारत में स्टार्टअप्स और नए व्यवसायों की संख्या बढ़ी है, इन्हें नेतृत्व करने वाले अधिकांश पुरुष हैं। कई भारतीय महिलाओं में उद्यमशीलता की महत्वाकांक्षा होती है, उनके लिए सफल होना अक्सर अधिक कठिन होता है। लेकिन इतनी चुनौतियों के बावजूद महिलाओं ने न केवल नए स्टार्टअप शुरू किए, बल्कि उसमें सफलता भी दर्ज की।

वूमेन एंटरप्रेन्योर ऑफ दी ईयर की दावेदार

भारत के कई सफल स्टार्टअप का नेतृत्व करने वाली महिलाएं कई लोगों के लिए रोल मॉडल हैं। अपने टैलेंट और इनोवेटिव सोच की बदौलत ये अपनी कंपनी को बहुत आगे ले जा रही हैं। इसमें SME कंपनियों की महिला प्रमुख भी शामिल हैं। Gohoardings, The Little Farm Co और Store Hippo ये ऐसी कंपनी हैं, जिन्हें महिलाओं ने शुरू किया और बहुत जल्दी इसमें ग्रोथ भी दिखाया। Jagran Naya Bharat SME Awards 2021 में इन तीनों कंपनियों को वूमेन एंटरप्रेन्योर ऑफ दी ईयर के लिए नॉमिनेट किया गया है। यह अवॉर्ड समारोह 15 सितंबर को आयोजित किया जाएगा, जिनके पार्टनर्स Luminous एवं Havells और एसोसिएट स्पॉन्सर IndusInd Bank हैं।

बता दें कि Gohoardings का गठन अप्रैल 2016 में किया गया था। इस कंपनी का दावा है कि OOH (Out-of-home) एडवरटाइजिंग में ये मूल्य पारदर्शिता प्रदान करती है। इन्होंने जिस तरह की सर्विस विकसित की है, उसके जरिए इकोसिस्टम में बिचौलियों के हेरफेर को रोका जा सकता है। इस कंपनी को दीप्ति अवस्थी शर्मा ने अपने पुरुष साथी के साथ मिलकर शुरू किया है। The Little Farm Co को 2017 में निहारिका भार्गव ने खोली थी और बहुत जल्दी अपने प्रोडक्ट्स को ऑनलाइन बेचना भी शुरू कर दिया था। उनकी कंपनी इस समय 50 से ज्यादा वैरायटी के अचार बेचती है। वहीं Store Hippo नए युग का ई-कामर्स प्लेटफॉर्म है, जो आपको वह सब कुछ प्रदान करता है जो उत्पादों या सेवाओं को ऑनलाइन बेचने के लिए चाहिए। इस कंपनी में को-फाउंडर और चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर कृति अग्रवाल हैं।

आज की महिला उद्यमी बेखौफ और निडर होकर अपनी कंपनी के विकास की गाथा लिख रही हैं। आज महिलाएं ई-कॉमर्स, शिक्षा, निवेश, यात्रा, फैशन, रिटेल, फिटनेस आदि क्षेत्र में उत्साह के साथ आगे बढ़ रही हैं। ये अपने प्रोडक्ट और सर्विस के जरिए समाधान तो प्रस्तुत कर रही हैं, साथ ही साथ लोगों को रोजगार भी दे रही हैं। ऐसी महिला नेतृत्व को पुरस्कृत करना चाहिए, ताकि दूसरी महिलाओं को इनके काम से प्रेरणा मिल सके और वो भी अपने क्षेत्र में कुछ बेहतर कर सकें।

अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए ऑनलाइन वोट करें। अभी वोट करने के लिए लिंक पर क्लिक करें - https://bit.ly/2Uf1X1E

chat bot
आपका साथी