बफे के उत्तराधिकारी बन सकते हैं अजित जैन

ओडिशा में जन्मे भारतवंशी पेशेवर अजित जैन अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी बर्कशायर हैथवे के अगले प्रमुख हो सकते हैं। कंपनी ने इस बात के पर्याप्त संकेत दिए हैं कि आइआइटियन जैन बर्कशायर हैथवे के अवकाश ग्रहण कर रहे 84 वर्षीय चेयरमैन एवं सीईओ वारेन बफे के उत्तराधिकारी हो सकते हैं। उन्हें

By Rajesh NiranjanEdited By: Publish:Mon, 02 Mar 2015 06:49 AM (IST) Updated:Mon, 02 Mar 2015 06:57 AM (IST)
बफे के उत्तराधिकारी बन सकते हैं अजित जैन

न्यूयॉर्क। ओडिशा में जन्मे भारतवंशी पेशेवर अजित जैन अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी बर्कशायर हैथवे के अगले प्रमुख हो सकते हैं। कंपनी ने इस बात के पर्याप्त संकेत दिए हैं कि आइआइटियन जैन बर्कशायर हैथवे के अवकाश ग्रहण कर रहे 84 वर्षीय चेयरमैन एवं सीईओ वारेन बफे के उत्तराधिकारी हो सकते हैं। उन्हें अरबपति निवेशक बफे के उत्तराधिकारी की दौड़ में सबसे आगे बताया जा रहा है। हालांकि जैन को अपनी कंपनी के ही एक अन्य शीर्ष अधिकारी ग्रेग अबेल से तगड़ी चुनौती मिल रही है।

जैन के बर्कशायर हैथवे के मुखिया बनने की संभावना इसलिए भी ज्यादा प्रतीत हो रही है क्योंकि खुद बफे ने उनके काबलियत की सराहना की है। शेयरधारकों को लिखे अपने बहुप्रतीक्षित सालाना पत्र में नामचीन अमेरिकी निवेशक ने बर्कशायर रिइंश्योरेंस ग्रुप का प्रबंधन करने वाले जैन को एक विश्वस्तरीय उम्दा अधिकारी बताया है। कहा कि जैन का दिमाग नए-नए विचारों को पैदा करने वाला कारखाना है। बफे के मुताबिक जैन की अगुवाई में कंपनी का करोबार काफी बेहतर तरीके से आगे बढ़ा है। हालांकि उन्होंने अपने उत्तराधिकारी के लिए किसी का नाम नहीं लिया। लेकिन बर्कशायर हैथवे के उपाध्यक्ष चाल्र्स मुंगर ने पत्ता खोल दिया। उन्होंने जैन के साथ-साथ बर्कशायर के ऊर्जा कारोबार की अगुवाई करने वाले अबेल का नाम भी संभावित दावेदारों के रूप में ले लिया। हालांकि मुंगर ने भी 63 वर्षीय जैन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जैन और अबेल दुनिया के सबसे अधिक अच्छा प्रदर्शन करने वाले पेशवरों में शुमार हैं। मुुंगर के अनुसार जैन, बफे से भी बेहतर कारोबारी साबित हो सकते हैं।

दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बफे की डाइट छह साल के बच्चे जैसीवारेन बफे इस साल के सबसे बड़े दानी

chat bot
आपका साथी